The Lallantop

सूसू करने से डरते हो? बीमार हो

सिर्फ सूसू करने से ही नहीं, तमाम चीजों से घबराते हैं लोग. पढ़िए 21 तरह के अजीब फोबिया के बारे में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है. लोगों को कुत्तों से लेकर छिपकली तक, हवाई जहाज़ में बैठने से लेकर खून-खराबे तक कई चीजों से डर लगता है. एक दोस्त है मेरी, चिड़िया से डरती है. मैंने पूछा क्यों, तो कहती है ऐसा लगता है अटैक कर देगी. इस तरह के 'फोबिया' होना आम बात है. आप ऊंचाई या गहरे पानी से डर सकते हैं. लेकिन आप कभी किसी लहसुन से डरे हैं? सफ़ेद रंग से? या फिर गंजे लोगों से? ये लिस्ट देखो, और चेक कर लो. कहीं आपको इनमें से कोई फोबिया तो नहीं. 1. कैलीजीनोफोबिया यानी सुंदर लड़कियों का डर. कितनी बुरी बात है. कि आपको कोई सुंदर लगे तो उसकी तारीफ करने की जगह आप घबरा के पीले पड़ जाएं. 2. ऐजिरोफोबिया road cross मतलब रोड क्रॉस करने का डर. चेक कर लीजिये कहीं आप भी उन लोगों में से तो नहीं जो खाली सड़कों के किनारे भी घंटों खड़े रहते हैं ये सोच कर कि कहीं आपके सड़क पर कदम रखते ही कोई गाड़ी आपको ठोंक देगी. 3. ऐलीयमफोबिया मतलब लहसुन से डरना. इसके शिकार लोगों को शायद लहसुन एक बम जैसा दिखता हो जो अचानक फट पड़ेगा और उनकी जान ले लेगा. ​ 4. कथीसोफोबिया यानी बैठने का डर. सोचिये आप किसी के घर मेहमान बन कर जाएं, और वो जैसे ही आपसे तशरीफ़ रखने को कहे, आपके चेहरे का रंग उड़ जाए. मेट्रो या बस में सीट भी मिले तो आप दान कर दें. 5. डेमेंटोफोबिया मतलब पगलाने का डर. आप यही सोच-सोच कर पागल हो रहे होते हैं कि कहीं आप पागल तो नहीं हो रहे. 6. हेक्सकोसिओईहेक्सेकोंटाहेक्साफोबिया 666 मतलब नंबर 666 का डर. दुआ करते हैं कि ऐसे लोगों का कभी किसी होटल में 666 का बिल न आये, वरना ये तो बिल दिए बिना ही भाग खड़े होंगे. ​ 7. ऐब्लूटोफ़ोबिया यानी नहाने से डर. मतलब आप शरीर पर पानी पड़ने के पहले ही थर-थर कांपने लगते हों. ठंड से नहीं, डर से. 8. मेडोमेलाक्यूफोबिया मतलब शीघ्रपतन का डर. हालांकि ऐसा होता नहीं, पर आपको लगता है कि आपका या आपके पार्टनर के लिंग का तनाव जल्दी ख़त्म न हो जाए. अब इस डर अंजाम क्या होता है, पता नहीं. 9. ओबीसोफोबिया fat mirror हर एक डिनर पार्टी में लोग आपको मन ही मन गालियां देते हैं क्योंकि आप मोटे होने के डर से कुछ खाते नहीं. पानी पीते वक़्त भी शायद आपको वज़न बढ़ता हुआ महसूस होता हो. 10. ल्यूकोफोबिया यानी सफ़ेद रंग से डर. अगर चुड़ैल इनके सामने आये तो ये उससे न डर कर उसकी सफ़ेद साड़ी भर से डर जाएंगे. 11. मेलानोफोबिया यानी काले रंग से डर. यकीनन इनके महबूब की आंखें और बाल काले नहीं होते होंगे. और हों भी तो ये उनपे कविता लिखने के बजाय भगवान को याद करते होंगे. 12. मेट्रोफोबिया बात कविता की हुई है तो ये बता दें इन लोगों को कविताओं से डर लगता है. वैसे तो कवियों से बहुत से लोग घबराते हैं पर ऐसे लोग शायद 'कलम तलवार से भी ताकतवर होती है' वाली बात को लिटरली लेते होंगे. 13. ओनीरोग्मोफोबिया ये होता है भाई स्वप्नदोष का डर. इन लोगों को इस बात से ही नींद नहीं आती कि कहीं कोई मीठा सपना न आ जाए और इन्हें भिगो जाए. 14. ऑप्टोफोबिया optophobia इस अनोखे फोबिया के सताए हुए लोग आंखें खोलने से घबराते हैं. सवाल ये है कि फिर क्या ये लोग दिन भर सोते हैं, या ये मान कर चलते हैं कि वो अंधे हैं? 15. यूरोफोबिया urophobia यूरीन यानी सूसू करने का डर. क्या सूसू के डर से इनकी सूसू छूट जाती है? 16. सोमनिफोबिया आज कल दिन रात टेंशन में जीने वाली एक ऐसी जेनरेशन तैयार हो गयी है जिन्हें चाह कर भी नींद नहीं आती, और एक सोमनीफोबिक लोग हैं जिन्हें सोने से डर लगता है. 17. फिलोफोबिया philophobia हाय! इश्क करने से डरते हैं ये लोग. यकीनन बहुत कुछ मिस कर देते हैं लाइफ में. ​18. ग्लोबोफोबिया अगर आप इसलिए गुब्बारे नहीं फुलाते, कि आप डरते हैं कि वो फूट न जाएं, तो जान लीजिये ये भी एक तरह का फोबिया है. अगर कोई जगह गुब्बारों से सजी हो तो वहां भी आपको डर लगा रहता है कि कोई गुब्बारा कहीं फूट न जाए. 19. पिलैडोफोबिया piladophobia यानी गंजे लोगों से डर. इन लोगों को शायद हर गंजा आदमी शाकाल लगता है. ​20. हिप्पोपोटोमोंस्ट्रोसेस्कीपिलैडोफोबिया पढ़ने की कोशिश न करिए वरना ये फोबिया कहीं आपको न हो जाए. ये है बड़े शब्दों का डर. 21. फोबोफोबिया आखिर में ये है फोबिया से फोबिया. यानी इस बात से डर कि कहीं कोई फोबिया न हो जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement