The Lallantop

'जवान' का टीज़र देखकर लगता है शाहरुख खान को आखिरकार उनका तारणहार मिल ही गया

‘जवान’ में शाहरुख खान डबल रोल में दिखाई दे सकते हैं. उनका एक किरदार बेटे का होगा जो गैंगस्टर होता है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान 2023 में बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं.

चर्चा थी कि शाहरुख खान तमिल सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म कर सकते हैं. फाइनली आज अफवाहों से पर्दा उठा है और एटली-शाहरुख के कोलैबरेशन में बन रही फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया. इस फिल्म का नाम है, ‘जवान’. ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी. पिछली कुछ सक्सेसफुल फिल्मों की लिस्ट बनाई जाए, तो उसमें पैन इंडिया फिल्मों के ही नाम आते हैं. जैसे ‘KGF’ या ‘RRR’. शायद शाहरुख भी उसी राह निकल गए हैं. क्योंकि ‘जवान’ उनकी पैन इंडिया फिल्म होगी. जिसे पांच भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले आप जवान का टीज़र देखिए

Advertisement

टीज़र में शाहरुख लहू-लुहान दिख रहे हैं. पूरे मुंह पर पट्टी बांधे. उनकी सिर्फ एक आंख दिखाई दे रही है. शाहरुख का ये लुक देखकर फैन्स बी लाइक - 

2022 को अभी पांच महीने ही गुज़रे हैं और शाहरुख ने बैक टू बैक तीन फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दी है. इनमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’, राजकुमार हिरानी के साथ ‘डंकी’ और अब एटली के साथ फिल्म ‘जवान’. शाहरुख आखिरी बार आनंद एल. राय की फिल्म ‘ज़ीरो’ में नज़र आए थे. जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. जब 2018 के बाद शाहरुख पर्दे पर नहीं आए, तो लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया. अब शाहरुख की उम्मीद आने वाली इन्हीं तीन फिल्मों पर टिकी हुई है.

Shah Rukh Khan
‘जवान’ के टीज़र में शाहरुख का ये हुलिया लोगों को लुभा रहा है. 

वैसे तो एटली ने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है, मगर उन्हें उनकी फिल्म ‘राजा-रानी’ के लिए जाना जाता है. साल 2013 में आई इस फिल्म ने उस वक्त तहलका मचा दिया था. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. इसी फिल्म के लिए एटली को तमिलनाडू स्टेट फिल्म अवॉर्ड और विजय अवॉर्ड भी मिला था. तो ये तो तय रहा कि शाहरुख के साथ मिलकर वो कुछ नया करने की कोशिश करेंगे.

Advertisement

कैसी-कैसी हैं थ्योरीज़?

बताया जा रहा है कि इस मूवी में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नज़र आ सकती हैं. हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है. खबर ये भी है कि ‘जवान’ में शाहरुख खान डबल रोल में दिखाई दे सकते हैं. उनका एक किरदार बेटे का होगा जो गैंगस्टर होता है. और दूसरा रोल बेटे का होगा जो फिल्म में सीनियर रॉ एजेंट रोल प्ले करेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हो सकती हैं.

कब रिलीज़ हो रही है

‘जवान’,  02 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. इसके अलावा शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ और ‘पठान’ भी अगले साल के लिए ही शेड्यूल है. अब देखना होगा 2023 में शाहरुख बड़े पर्दे पर क्या धमाका करने वाले हैं. 

वीडियो: शाहरुख खान की ‘पठान’ हुई फ्लॉप तो बिकेगा मन्नत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement