2022 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव से पहले ‘दी लल्लनटॉप’ जानने निकला UP का हाल. “क्या हाल है UP” की इस सीरीज़ में हम आपको बताएंगे, सुनाएंगे और रूबरू कराएंगे UP के तमाम जिलों की परेशानी, दिक्कतें और वहां के मुद्दे. इस कड़ी में टीम पहुंची मेरठ. जहां लगा लल्लनटॉप अड्डा. राजनीतिक सेशन में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और रालोद के युवा नेताओं ने जमकर बहस की. मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की महिला नेता ने कहा कि उन्होंने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि कोरोना बीजेपी और मोदी ने बनाया है. बहस के बीच बीजेपी नेता से जीडीपी का फुल फॉर्म पूछा, लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए. और जब रालोद नेता से तीन कृषि बिलों के बारे में पूछा, तो वह जवाब नहीं दे सके।
UP चुनाव: मेरठ में 'लल्लनटॉप अड्डा' पर भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेता कृषि कानूनों पर भिड़ गए
GDP का फुल फॉर्म नहीं बता पाए BJP के ये नेता.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











