The Lallantop
Logo

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार CM होंगे या नहीं, BJP नेताओं ने खुद बताई अंदर की बात

नीतीश के सीएम बने रहने पर क्या कुछ चल रहा है, जान लीजिए

Advertisement

बिहार चुनाव में NDA को बहुमत के बाद जो सवाल सबसे ज्यादा हवा में तैर रहा है, वो ये कि सीएम की कुर्सी पर नीतीश कुमार ही बैठेंगे या बीजेपी ऐन वक्त पर किसी और को गद्दी सौंप सकती है? बीजेपी के अंदर से ही इस आग को हवा मिली. नीतीश के राजनीतिक भविष्य को लेकर ये सवाल इसलिए भी उठा क्योंकि पिछले करीब 25 साल से एनडीए में नीतीश कुमार की भूमिका बड़े भाई की रही है. इस चुनाव में जनता दल यूनाइटेड की 43 सीटों के मुकाबले 74 सीटें जीतकर बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में आ चुकी है. अब इस सवाल पर धुंध छंटती दिख रही है. देखिए वीडियो.

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement