The Lallantop

अपने-अपने 'घर' से ठुकराए, तमिलनाडु चुनाव में ये दो दिग्गज नेता साथ आए, कितने होंगे असरदार?

Tamil Nadu Election 2026: पट्टाली मक्कल काची (PMK) के संस्थापक एस. रामदास और पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी रहीं वी.के. शशिकला साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

Advertisement
post-main-image
एस रामदास (बाएं) और वीके शशिकला (दाएं) ने एक नया गठबंधन बनाने के लिए हाथ मिला लिया है. (फोटो: इंडिया टुडे)
author-image
प्रमोद माधव

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है. पट्टाली मक्कल काची (PMK) के संस्थापक एस. रामदास और पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी रहीं वी.के. शशिकला ने एक नए गठबंधन का ऐलान किया है. यह गठबंधन राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग होनी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एस. रामदास और शशिकला दोनों ही अपने-अपने मूल राजनीतिक आधार (PMK और AIADMK) से अलग-थलग पड़ गए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एस. रामदास का अपने बेटे अंबुमणि रामदास के साथ पार्टी पर नियंत्रण को लेकर मतभेद चल रहा है. संस्थापक होने के बावजूद वो कानूनी तौर पर पार्टी का चुनाव चिह्न या नेतृत्व का पद वापस नहीं पा सके हैं. वहीं, दूसरी तरफ शशिकला को भी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के भीतर अपना प्रभाव जमाने में संघर्ष करना पड़ा है. इसलिए उन्होंने अपना खुद का संगठन, 'ऑल इंडिया पुराची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कड़गम' (AIPTMMK) शुरू किया.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने कई दौर की चर्चाओं के बाद मिलकर काम करने का फैसला किया. यह घोषणा विल्लुपुरम जिले में रामदास के निवास पर लगभग दो घंटे की बैठक के बाद की गई. यह गठबंधन DMK और AIADMK-NDA जैसे प्रमुख गठबंधनों के अलावा एक तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रहा है. रामदास ने कहा, 

Advertisement

“हमने AIPTMMK के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का समझौता किया है. इस गठबंधन ने तमिलनाडु में पहले ही एक जबरदस्त असर डाला है और कई विरोधियों को बेचैन कर दिया है. उम्मीद है कि और भी पार्टियां हमारे साथ जुड़ेंगी.”

बता दें कि एस. रामदास और उनके बेटे अंबुमणि रामदास दोनों मूल रूप से पट्टाली मक्कल काची (PMK) पार्टी से जुड़े रहे हैं, लेकिन वर्तमान में नेतृत्व और विचारधारा को लेकर पार्टी दो गुटों में विभाजित हो गई है. एक गुट (अंबुमणि रामदास) NDA (भाजपा-AIADMK) के साथ है. जबकि दूसरा गुट (एस. रामदास) अब शशिकला की नई पार्टी AIPTMMK के साथ है.

ये भी पढ़ें: थलापति विजय की एंट्री से तमिलनाडु चुनाव में खलबली! क्या 'द्रविड़ किलों' को ढहा पाएगी TVK?

Advertisement

पार्टी के संस्थापक होने के नाते एस. रामदास ने अंबुमणि को पार्टी से निकालकर खुद को फिर से अध्यक्ष घोषित कर दिया है. वो दावा करते हैं कि उनके पास कैडर का 95% समर्थन है. चूंकि मामला अभी भी मद्रास हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए अभी तक किसी भी एक गुट को विशेष रूप से अलग नाम और चिह्न रखने का आखिरी आदेश नहीं दिया गया है.

वीडियो: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच राजनीतिक विवाद क्यों?

Advertisement