The Lallantop

गैरी कर्स्टन ने मोहसिन नकवी को धोया, PCB के वर्क कल्चर को बताया टॉक्सिक!

पाकिस्तान के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने 6 महीने में इस्तीफा क्यों दे दिया? अब उन्होंने इसकी वजह बताई है. अप्रैल 2024 में कर्स्टन को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का व्हाइट बॉल कोच नियुक्त किया गया था.

Advertisement
post-main-image
गैरी कर्स्टन को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान का व्हाइट बॉल कोच नियुक्त किया गया था. (फोटो- PTI)

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) का व्हाइट बॉल कोच नियुक्त किया गया. उनका कार्यकाल 2 साल का था. लेकिन, वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ सिर्फ 6 महीने टिक पाए. इसके बाद, उन्होंने अक्टूबर 2024 में इस्तीफा दे दिया. कर्स्टन ने अपने पद से इतनी जल्दी इस्तीफा क्यों दे दिया? अब इसका खुलासा खुद वर्ल्ड चैंपियन कोच ने किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नकवी के अंडर काम करना मुश्किल

पाकिस्तान के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने पीसीबी (PCB) की कड़ी आलोचना की. उन्होंने वहां पर काम करने के माहौल को ‘जहरीला’ बताया. उनके मुताबिक, पीसीबी हर काम में दखल देता है.  वहां पेशेवर इज्जत की कमी है. इसके अलावा, मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के अंडर लगातार कामयाबी हासिल करना लगभग नामुमकिन था.

गैरी कर्स्टन ने टॉकस्पोर्ट क्रिकेट से बात करते हुए कहा,

Advertisement

जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया, वह था काम में दखल देने का स्तर. मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी इस लेवल की दखलअंदाजी देखी है. क्या इससे मुझे हैरानी हुई? मुझे नहीं पता. लेकिन यह बहुत ज्यादा थी.

ये भी पढ़ेें: 'रहाणे हैं KKR की सबसे कमजोर कड़ी', CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा

इस दौरान उन्होंने बताया कि वहां पर कैसे कोचिंग स्टाफ को बलि का बकरा बनाया जाता है? उनके मुताबिक,

Advertisement

एक कोच के लिए प्लेयर्स के साथ मिलकर काम करने का तरीका बनाना काफी मुश्किल होता है, जब बाहर से लगातार शोर हो रहा हो. यह मुश्किल था और खराब प्रदर्शन को लेकर बहुत ज्यादा दंडात्मक कार्रवाई हो रही थी.

बातचीत के दौरान गैरी कर्स्टन ने आगे कहा,

एक कोच के रूप में जब टीम अच्छा नहीं करती है, तो सबसे पहले आप निशाने पर होते हैं.  इसलिए लोग कहते हैं कि चलो कोच को हटा देते हैं या उस पर कुछ प्रतिबंध लगा देते हैं. क्योंकि, जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो ऐसा करना सबसे आसान काम है. लेकिन मेरे हिसाब से इसका उल्टा असर पड़ता है. तो फिर कोच को क्यों रखा जाए?

श्रीलंका के हेड कोच बने कर्स्टन

साल 2011 में भारत को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने वाले गैरी कर्स्टन को हाल ही में श्रीलंका का हेड कोच नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल दो साल का होगा. साल 2027 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप से पहले गैरी कर्स्टन श्रीलंका को मजबूत टीम बनाना चाहते हैं. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement