The Lallantop

'ममता को नाली में फेंककर पीटूंगी', ये क्या बोल गईं आरजी कर रेप पीड़िता की मां?

RG Kar victim mother CM Mamata diatribe: आरजी कर रेप और मर्डर की पीड़िता की मां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर ममता दीदी को शारीरिक हमला करने की धमकी देती नजर आ रही हैं.

Advertisement
post-main-image
आर जी कर रेप और मर्डर पीड़िता की मां BJP के टिकट से चुनाव में उतरी है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की नर्सिंग छात्रा के रेप और मर्डर की पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रही हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित बयान दिया।
  • पीड़िता की मां ने ममता बनर्जी पर शारीरिक हमला करने की धमकी दी, जिससे तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग में शिकायत देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
  • वीडियो के वायरल होने और शिकायत के बाद तृणमूल ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पीड़िता के परिवार ने बयान को गुस्से में कही गई बात बताया और चुनाव प्रचार में बाधा डालने का आरोप लगाया।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की नर्सिंग छात्रा के रेप और मर्डर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. लोग पीड़िता के लिए न्याय मांगने सड़कों पर भी उतरे. उसी पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं. इसी बीच सोमवार, 6 अप्रैल को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने एक विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वह ममता पर ‘शारीरिक हमला’ करने की धमकी देती नजर आ रही हैं. 

Advertisement

रेप पीड़िता की मां कह रही हैं कि वो CM ममता बनर्जी को बालों से पकड़कर घुमा देंगी. नाली में फेंककर उनकी पिटाई करेंगी. वीडियो सामने आने के बाद तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो क्लिप में वो कह रही हैं,

जिस तरह मेरी बेटी को बालों से घसीटकर पीट-पीटकर मार डाला गया था. उसी तरह मैं भी सीएम ममता बनर्जी को बालों से पकड़कर घुमा दूंगी. अगर मेरी सीएम से मुलाकात हुई तो मैं या तो उन्हें जेल में डाल दूंगी या फिर नाली में फेंककर उनकी पिटाई करूंगी.

Advertisement

उन्होंने पनिहाटी के मौजूदा विधायक निर्मल घोष पर अपनी बेटी के मामले में सबूत मिटाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि घोष के बेटे तीर्थंकर को तृणमूल ने 'अपराध पर पर्दा डालने' के लिए मैदान में उतारा है. उनके वायरल वीडियो के बाद तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखकर इसे "लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक मर्यादा के लिए एक गंभीर खतरा" बताया. पार्टी ने तत्काल उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पीड़िता की मां के बयान के बचाव में उनके पति ने कहा कि वो 'ज्यादा गुस्से में कही गई बातें हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के कार्यकर्ता BJP के चुनाव प्रचार में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं. 

BJP ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि रेप पीड़िता की मां ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर पहले भी विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वो चुनाव में खासतौर पर सीएम के खिलाफ लड़ रही हैं. वो सरकारी मेडिकल अस्पताल में उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकारी मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उनकी बेटी को हत्या की गई. 

Advertisement

वीडियो: 100 करोड़ की ओपनिंग के साथ इतिहास रचेगी ‘रामायण’!

Advertisement