The Lallantop

Panihati Election Result 2026: आरजी कर रेप विक्टिम की मां जिस सीट से मैदान में हैं, वहां कौन आगे?

West Bengal Election Results 2026: आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ (Ratna Debnath) पानीहाटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. रत्ना देबनाथ का सीधा मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीर्थंकर घोष से है, जो मौजूदा विधायक निर्मल घोष के बेटे हैं. माकपा (CPI-M) की तरफ से कलातन दासगुप्ता उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने सुभाशीष भट्टाचार्य को अपना प्रत्याशी बनाया है. 2011 से पानीहाटी सीट तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मजबूत गढ़ रही है.

Advertisement
post-main-image
रत्ना देबनाथ पानीहाटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. (फोटो: सोशल मीडिया)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरु हो चुके हैं. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के मुताबिक, बीजेपी 170 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ (Ratna Debnath) पानीहाटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. ECI के मुताबिक, रत्ना देबनाथ इस सीट पर 13784 वोटों के साथ आगे चल रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रत्ना देबनाथ का सीधा मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीर्थंकर घोष से है, जो मौजूदा विधायक निर्मल घोष के बेटे हैं. माकपा (CPI-M) की तरफ से कलातन दासगुप्ता उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने सुभाशीष भट्टाचार्य को अपना प्रत्याशी बनाया है. 2011 से पानीहाटी सीट तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मजबूत गढ़ रही है. निर्मल घोष यहां से लगातार 2011, 2016 और 2021 में विधायक चुने गए. उससे पहले, यह सीट लंबे समय तक वामपंथ (CPI-M) का गढ़ हुआ करती थी.

रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को चुनाव का मुद्दा बनाया है. बीजेपी इस सीट के जरिए ममता बनर्जी सरकार पर सीधे हमले कर रही है. रत्ना देबनाथ ने भी आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने उनकी बेटी को न्याय दिलाने के बजाय मामले में दिक्कतें पैदा कीं. स्मृति ईरानी जैसे बीजेपी के सीनियर नेताओं ने उनके नामांकन में शामिल होकर यह मैसेज दिया कि पार्टी पूरी तरह उनके साथ है.

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से जुड़े सारे अपडेट्स यहां देखिए

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, रत्ना देबनाथ ने एक बार कहा था, 

“मेरी सबसे बड़ी दुश्मन ममता बनर्जी हैं क्योंकि वह स्वास्थ्य मंत्री हैं और मेरी बेटी स्वास्थ्य विभाग में काम करती थी. ममता बनर्जी ने मेरी बेटी को क्यों नहीं बचाया?”

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रत्ना देबनाथ ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने खुद बीजेपी नेतृत्व से संपर्क किया था. उनका मानना है कि राजनीति में आए बिना और सत्ता के खिलाफ लड़े बिना उनकी मांगों को पूरा करना और दोषियों को सजा दिलाना कठिन होगा.

आरजी कर रेप केस

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त 2024 को एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उनकी हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया. घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने लंबे समय तक आंदोलन और भूख हड़ताल की. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया, जिसे जनवरी 2025 में कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. मामले की सुनवाई जारी है.

वीडियो: आरजी कर रेप-मर्डर केस: ममता सरकार ने दोषी को मौत की सजा देने के लिए याचिका दायर की, ट्रेनी डॉक्टर के पिता क्या बोल गए?

Advertisement