The Lallantop

गुजरात में ये लोग बीजेपी की प्लानिंग करने वाले हैं, 16 लोग हैं, पूरी लिस्ट देख लो!

क्या है बीजेपी की गुजरात वाली 16 सदस्यीय कोर कमेटी? फ़ोटो में दिख रहे पटेल और पाटिल के अलावा और कौन है?

Advertisement
post-main-image
सीआर पाटिल और भूपेंद्र पटेल

गुजरात चुनाव करीब हैं. और जनवरी 2022 से ही तैयारी थोड़ा मूर्तरूप में दिखने लगी. इस महीने बीजेपी ने 12 सदस्यों की कोर कमेटी का गठन किया. इस कोर कमेटी का काम है, चुनाव तक पार्टी की मदद करना, रोजमर्रा की कार्रवाईयों को अंजाम देना और सलाह देना. अब खबर है कि इन 12 लोगों की कमेटी में 4 और मेंबर जोड़े गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की खबर की मानें तो रविवार 21 अगस्त को इस नई और बड़ी कमेटी की बैठक भी गांधीनगर में संपन्न हुई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तो कौन हैं ये 16 लोग? वो 16 लोग, जो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की नाव को गाइड करेंगे, रणनीति तैयार करने में दिल्ली में मौजूद आलाकमान की मदद करेंगे? 

1 - चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल उर्फ सीआर पाटिल  

पार्टी का गुजरात में एक बड़ा चेहरा और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष. नवसारी से तीसरी बार सांसद हैं और पिछले दो चुनाव में अपनी सीट 5 लाख वोट से जीत चुके हैं.

Advertisement
सीआर पाटिल
2 - भूपेंद्र पटेल 

मौजूदा मुख्यमंत्री. पटेल ने मेमनगर नगरपालिका में एक सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में घाटलोदिया (अहमदाबाद) से विधायक चुने गए.

भूपेंद्र पटेल
3 - प्रदीपसिंह वाघेला  

प्रदीपसिंह वाघेला को 2016 में भाजपा का राज्य सचिव नियुक्त किया गया था. इसके पहले वाघेला भारतीय जनता युवा मोर्चा के गुजरात राज्य के अध्यक्ष भी रहे हैं.

प्रदीपसिंह वाघेला 
4 - भार्गव भट्ट  

भार्गव भट्ट भाजपा गुजरात भाजपा के मौजूदा प्रदेश महासचिवों में से एक हैं. वडोदरा के रहने वाले हैं. स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक संगठन से जुड़े हुए हैं.

Advertisement
 भार्गव भट्ट
5 - रजनी पटेल  

गुजरात भाजपा के महासचिवों में से एक. मेहसाणा की बेछराजी विधानसभा से विधायक हैं और जब आनंदीबेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री थीं, उस समय रजनी पटेल गृह मंत्री की सीट पर काबिज थे.

रजनी पटेल
6 - विनोद चावड़ा  

चावड़ा भी प्रदेश महासचिवों में से एक हैं. और दो बार से गुजरात की कच्छ लोकसभा से चुनाव जीतकर आ रहे हैं. चावड़ा ने साल 2014 में लगभग ढाई लाख वोट और 2019 में लगभग 3 लाख वोटों से अपनी सीट जीती. 

विनोद चावड़ा
7 - जीतू वघानी  

जीतू वघानी भावनगर से विधायक हैं और उन्हें 2021 में भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था. 2016 से 2020 तक वह भाजपा गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष थे.

जीतू वघानी 

 

8 -  हर्ष संघवी  

हर्ष संघवी भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट में गृह मंत्री (राज्य) हैं. संघवी 2012 में सबसे कम उम्र के विधायक थे, जब वह 27 साल की उम्र में पहली बार सूरत की माजुरा सीट से चुने गए थे. वह 2010 से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे.

हर्ष संघवी
9 - शंकर चौधरी  

पहला चुनाव साल 1998 में लड़ा सिटिंग सीएम शंकरसिंह वाघेला के खिलाफ, हार गए थे. 2002 में पहुंचे विधानसभा. 2014 में मंत्रालय मिला. वाव से 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए थे. आज वे बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध संघ पालनपुर के अध्यक्ष हैं.

 शंकर चौधरी
10 - गणपतसिंह वसावा  

पार्टी के आदिवासी चेहरों में से एक. विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं. वह भाजपा से सूरत जिले के मंगरोल से तीन बार चुने गए; 2002, 2007 और 2012 में.

गणपतसिंह वसावा

 

11 - विजय रूपाणी  

16वें मुख्यमंत्री रहे. राजकोट-पश्चिम से विधानसभा सदस्य. आनंदीबेन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे और सितंबर 2021 में भूपेंद्र पटेल के लिए कुर्सी खाली की. 

विजय रूपाणी 

 

12 - नितिन पटेल  

पार्टी के पुराने चेहरों में से एक. साल 2012 और 2017 में मेहसाणा से विधायक चुने गए थे. जब विजय रूपाणी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर थे - 2016-2021 तक - तब नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री थे.

नितिन पटेल

 

13 - रणछोड़भाई चानाभाई फल्दू   

लेउवा पटेल समुदाय से आते हैं.  गुजरात के जामनगर दक्षिण के विधानसभा सदस्य हैं. 2017 से गुजरात के कृषि, परिवहन क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री रहे हैं. 

 

रणछोड़भाई चानाभाई फल्दू 
14 - भूपेंद्रसिंह चूड़ास्मा  

अहमदाबाद की ढोलका विधानसभा से विधायक. विजय रूपाणी कैबिनेट में राज्य के शिक्षा मंत्री रहे. 12 मई 2020 को, गुजरात हाईकोर्ट ने चूड़ास्मा के 2017 के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगा दी थी.

भूपेंद्रसिंह चूड़ास्मा  
15 - भारतीबेन शियाल 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भावनगर-बोटाद सीट से लोकसभा सांसद हैं. लेकिन सबसे पहले 2012 में भावनगर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं लेकिन 2014 में लोकसभा पहुंची. और 2020 में मिला पार्टी के उपाध्यक्ष का पद. 

 भारतीबेन शियाल 
16 - भरत बोघरा 

गुजरात बीजेपी के वर्तमान उपाध्यक्ष और जस्दन के पूर्व विधायक. सहकारिता से जुड़े हैं. 2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के गुजरात अध्याय के उपाध्यक्ष थे. 2016 से 2021 तक राजकोट में पार्टी के सचिव.  2021 में मिला प्रदेश सम्हालने का मौका.

भरत बोघरा

 

ये है उन 16 लोगों की टीम, वो कोर कमेटी, जिसके आधार पर भाजपा गुजरात में अपनी चुनावी रणनीति तैयार करेगी और इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

वीडियो: मनीष सिसोदिया पर CBI कार्रवाई के पीछे एक्साइज पॉलिसी है या कुछ और?

Advertisement