बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महुआ सीट पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव चुनाव हार गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ना केवल हारे बल्कि तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 35,703 वोट मिले. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कैंडिडेट संजय कुमार सिंह ने 87,641 वोट लेकर यह सीट अपने नाम की है.
Mahua Election Result: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 51,000 वोटों से किसने हरा दिया?
Mahua Vidhan Sabha Chunav Results Live Updates: इस चुनाव में तेज प्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से और मुकेश रौशन RJD से आमने-सामने थे. तेज प्रताप ना केवल हारे बल्कि तीसरे नंबर पर रहे.


इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RLD) के मौजूदा विधायक मुकेश कुमार रौशन अपनी सीट नहीं बचा सके. मुकेश कुमार कुल 42,644 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, संजय कुमार सिंह ने तेज प्रताप को 51,938 वोटों के बड़े अंतर से हराया.
क्यों खास है महुआ सीटतेज प्रताप यादव का ‘राजनीतिक अन्नप्राशन’ महुआ सीट से ही हुआ था. 2015 में तेज प्रताप RJD के टिकट पर पहली बार यहां से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की. 2020 में महुआ सीट छोड़कर हसनपुर चले गए. वहां भी उन्हें जीत मिली. 2020 में RJD के डॉ. मुकेश रौशन महुआ से जीते थे. लेकिन इस बार हालात बदल गए. इस चुनाव में तेज प्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से और मुकेश रौशन RJD से आमने-सामने थे.
महुआ क्षेत्र का नाम यहां काफी मात्रा में पाए जाने वाले महुआ के पेड़ों के कारण पड़ा. साल 2016 में बिहार के पूर्ण शराबबंदी लागू होने से पहले यह क्षेत्र महुआ से बने देशी शराब के उत्पादन का प्रमुख केंद्र था. महुआ कभी कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन 1977 के बाद से उसकी वापसी नहीं हो पाई. 5 बार RJD यहां से जीती है.
यह भी पढ़ेंः बिहार चुनाव के नतीजों की सबसे विश्वसनीय कवरेज लाइव देखने के लिए क्लिक करें.
तेज प्रताप ने RJD छोड़कर अपनी नई पार्टी JJD के साथ नया राजनीतिक सफर शुरू करने के लिए महुआ को चुना. उन्होंने 2015 की जीत दोहराने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया.
वीडियो: बिहार चुनाव में लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप एक दूसरे पर हमलावर






















