The Lallantop

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत ने अजित पवार को भी पीछे छोड़ दिया

बारामती उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन (एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव गुट और कांग्रेस) ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ कैंडिडेट नहीं दिया था. पहले कांग्रेस ने कैंडिडेट देने की घोषणा की थी, लेकिन शरद पवार के अनुरोध पर उन्होंने अपना फैसला बदल लिया.

Advertisement
post-main-image
सुनेत्रा पवार ने बारामती से रिकॉर्ड वोट से जीत दर्ज की है. (इंडिया टुडे)

चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के साथ महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के भी नतीजे आ गए हैं. अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई इस सीट से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार 34 वोटों से जीत दर्ज की है. ये बारामती के चुनाव इतिहास में अब तक जीत का सबसे बड़ा अंतर है. बारामती में कुल 4,82,000 रजिस्टर्ड वोटर्स है. इनमें से कुल 2,23,000 लोगों ने वोट दिया. ये कुल वोट का 58 फीसदी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बारामती उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन (एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव गुट और कांग्रेस) ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ कैंडिडेट नहीं दिया था. पहले कांग्रेस ने कैंडिडेट देने की घोषणा की थी, लेकिन शरद पवार के अनुरोध पर उन्होंने अपना फैसला बदल लिया. महाराष्ट्र में आम तौर पर किसी राजनेता की मौत के बाद उनकी सीट पर होने वाले उपचुनाव में कैंडिडेट नहीं देने की परिपाटी रही है.

सुनेत्रा पवार को कुल 2,18,969 वोट मिलें. वहीं दूसरे नंबर पर रहे न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर आर वाई घुटुकाडे सर को 935 वोट मिले हैं, वहीं तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार विराज महादेव शिंदे को 533 वोट मिले हैं. सुनेत्रा पवार ने बारामती से ऐतिहासिक जीत के बाद वोटर्स को धन्यवाद दिया है. उन्होंने शरद पवार के समर्थन पर भी प्रतिक्रिया दी. सुनेत्रा ने कहा, 

Advertisement

अजित पवार के चले जाने के बाद ये पहला चुनाव है. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे ये चुनाव लड़ना पड़ेगा. बारामती के लोगों का ये प्यार और वोट अजित दादा को सच्ची श्रद्धांजलि है. मैं तहे दिल से सबका शुक्रिया अदा करती हूं. बारामती मेरा परिवार है. शरद पवार समेत मुझे जो समर्थन मिला है. वो मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी और विकास की विरासत को आगे ले जाने का प्रयास करूंगी.

सुनेत्रा पवार ने बारामती सीट से सबसे ज्यादा वोट लाने और सबसे ज्यादा वोट से जीतने के मामले में अजित पवार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में यहां से अजित पवार को 1,81,132 वोट मिले थे. वहीं दूसरे नंबर पर रहे युगेंद्र पवार को 80,233 वोट मिले थे. उन्होंने 1 लाख 899 वोटों से जीत दर्ज की थी.

वीडियो: जिस रोहित पवार को देवेंद्र फडणवीस ने बारामती का पार्सल बुलाया वो चुनाव जीते या नहीं?

Advertisement

Advertisement