The Lallantop

चौथे चरण में लोकसभा की 96 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों पर रहेगी सबकी नजर

Lok Sabha Election के 4th Phase voting में Akhilesh Yadav, Asaduddin Owaisi और Giriraj Singh जैसे दिग्गजों पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Advertisement
post-main-image
लोकसभा की 96 सीटों पर वोटिंग है. (तस्वीर साभार: PTI)

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए चौथे चरण का मतदान जारी है. इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदान की प्रक्रिया सुबह के 7 बजे से शुरू है जो शाम के 6 बजे तक जारी रहेगी. आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग कराई जा रही है.

Advertisement

इन राज्यों/UTs की इन सीटों पर हो रही है वोटिंग-

आंध्र प्रदेश25- (विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे)
बिहार5- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर
झारखंड4- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू
मध्य प्रदेश8- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा
महाराष्ट्र11- नंदूरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड
ओडिशा4- कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट
तेलंगाना17- आदिलाबाद, पेद्दापल्ले, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़हीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगिर, वारंगल, महबुबाबाद, खम्मम
उत्तर प्रदेश13- शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच
पश्चिम बंगाल8- बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम
जम्मू एंड कश्मीर1- श्रीनगर
कुल-96

आज यानी 13 मई को ही लोकसभा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 और ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों पर मतदान हो रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कन्नौज से अखिलेश यादव के नामांकन की नौबत क्यों आई? BJP की निंजा टेक्निक, जिसने तेज प्रताप का पत्ता काट दिया

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सीट पर भी आज ही वोटिंग है. अखिलेश UP के कन्नौज से चुनाव लड़ रहै हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में BJP सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को यहां से हरा दिया था. इस बार भी BJP ने पाठक को ही चुनावी मैदान में उतारा है.

असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने यहां से अभिनेत्री से नेता बनीं माधवी लता को टिकट दिया है. इसके अलावा कैश-फॉर-क्वेरी मामले का सामना कर रहीं TMC नेता महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला BJP की अमृता रॉय से है.

Advertisement

बिहरा के बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मुंगेर से JDU नेता ललन सिंह और आसनसोल से  शत्रुघ्न सिन्हा पर भी सबकी नजर है.

वीडियो: नेता नगरी: देश की आधी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग होने के बाद क्या सूरत-ए-हाल है, हवा का रुख किस ओर?

Advertisement