The Lallantop

कर्नाटक में बीजेपी के पोस्टर बॉय येदियुरप्पा के बेटे विधायक बन पाएंगे या नहीं?

येदियुरप्पा के बल ही कर्नाटक में फैली थी बीजेपी, क्या बेटे विजयेंद्र की सीट बच पाएगी?

Advertisement
post-main-image
शिकारीपुरा क्षेत्र पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा का गढ़ रहा है (फोटो- इंडिया टुडे)

सीट का नाम: शिकारीपुरा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कौन जीत रहा: विजयेंद्र येदियुरप्पा (बीजेपी). पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे. 

पिछला चुनावी रिजल्ट: 

Advertisement

2018 के चुनाव में येदियुरप्पा जीते थे. उन्हें 86,228 वोट हासिल हुए थे. दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के मनातेशा रहे थे. उन्हें 51,586 वोट मिले थे.

सीट के बारे में जानकारी: शिकारीपुरा विधानसभा शिमोगा जिले की एक सीट है. अस्सी के दशक से ये येदियुरप्पा का गढ़ रहा है. 1983 में वो पहला चुनाव जीते थे. हालांकि 1999 के विधानसभा चुनाव में येदि हार गए थे. 2013 के चुनाव में येदि कर्नाटक जनपक्ष नाम की अपनी पार्टी से चुनाव लड़ जीते थे. 2014 में वो शिमोगा से लोकसभा सदस्य बने तो उनके दूसरे बेटे राघवेंद्र यहां से विधायक बने थे. 

जातीय समीकरणों की बात करें तो यहां लिंगायत , कुरुबा, गुडिगर्स, मुस्लिम, ईसाई, दलित रहते हैं. 

Advertisement

इस बार का रिजल्टः

विजयेंद्र येदियुरप्पा को अब तक 39 हजार 376 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के गोनी मालातेश दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें अभी तक 3 हजार 982 वोट मिले हैं.

क्या थे कर्नाटक के चुनावी मुद्दे?

• भ्रष्टाचार का मुद्दा. कांग्रेस ने अख़बारों में ऐड देकर कमीशन के रेट जारी कर भ्रष्टाचार चरम पर होने का दावा किया. बीजेपी ने भी जवाब में अखबारों में ऐड जारी कर पहले और अब में तुलना का आंकड़ा जारी कर दिया.

• बसवराज बोम्मई सरकार ने मार्च में ओबीसी आरक्षण में बदलाव किया. सरकार ने ओबीसी आरक्षण से मुस्लिम कोटे को बाहर कर दिया. ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम कोटा 4 फीसदी का था. उन्हें हटाकर वीरशैव-लिंगायत और वोक्कालिगा को शामिल किया गया. इस फैसले के खिलाफ SC में सुनवाई चल रही है.

• अली बजरंग बली का मुद्दा. बीजेपी ने बजरंग दल को बैन करने के कांग्रेस के घोषणापत्र के मुद्दे को बजरंग बली की तरफ मोड़ दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बजरंग बली को कैद करना चाहती है.

• फ्री और छूट का मुद्दा. कांग्रेस ने फ्री बिजली, बुजुर्गों और बेरोज़गारों को भत्ता देने, बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा और राशन जैसी घोषणाएं की हैं. वहीं बीजेपी ने इसे चुनावी रेवड़ी करार देते हुए विकास को आगे कर चुनाव लड़ा.

वीडियो: कर्नाटक एक्जिट पोल: बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, इन आंकड़ों छुपा है बड़ा खेल!

Advertisement