'जो सपना देखा था कांशीराम जी ने, उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं. आज मायावती जी टिकटों की इस तरह से बिक्री कर रही हैं. एक वेश्या भी अगर किसी से कॉन्ट्रैक्ट करती है जो जब तक पूरा नहीं कर लेती उसको नहीं तोड़ती है. पर ये देश की हमारी इतनी बड़ी नेता हैं तीन-तीन बार टिकट बदलती हैं. मायावती जी किसी को 1 करोड़ रुपये पर टिकट देती हैं, 1 घंटे बाद कोई 2 करोड़ रुपये देने वाला मिलता है तो उसको टिकट दे देती हैं. और शाम को 3 करोड़ दे देता है तो उसका भी (टिकट) काट करके उसको दे देती हैं. एक वेश्या से भी बदतर चरित्र की आज मायावती जी हो गई हैं.'https://twitter.com/ANINewsUP/status/755671816119590912 जब मायावती से इस बयान के बारे में पूछा गया तो वो बोलीं, 'इस तरह के किसी पर पर्सनल नीचा दिखने वाले बयान BJP की फ्रशट्रेशन को दिखाते हैं.' बाद में मायावती राज्यसभा में बोलीं, 'ये गाली मुझे नहीं, अपनी बहन-बेटी को दी है. मैंने कभी किसी को अपशब्द नहीं कहा. जनता बीजेपी को माफ नहीं करेगी. दयाशंकर को बीजेपी से निकाला जाए.' https://twitter.com/ANINewsUP/status/755682392325648384 मायावती ने कहा, 'BJP की बढ़ती हुई ताकत की बौखलाहट है ये और कुछ नहीं है.' बाद में दयाशंकर ने अपने बयान के लिए माफी मांगी है. कहा है 'मायावती चाहें तो गिरफ़्तारी देने को भी तैयार हूं.' https://twitter.com/ANI_news/status/755706658966429696 https://twitter.com/ANINewsUP/status/755682317448994816ये रहा वीडियो:
दयाशंकर के बयान से BJP के यूपी में पार्टी चीफ केशव मौर्य कन्नी काट ले गए. बोले- मुझे नहीं पता कुछ भी. अगर कुछ भी अपमानजनक पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.https://twitter.com/ANINewsUP/status/755685398483968000
























