मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस का ये कार्यकर्ता उनसे खफा क्यों है?
BJP ने भोपाल से उतारा साध्वी प्रज्ञा को, दिग्विजय ने ट्वीट करके 'अहिंसा' की
मालेगांव ब्लास्ट केस में ट्रायल का सामना कर रही हैं साध्वी प्रज्ञा
Advertisement

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जिस दिन बीजेपी में शामिल हुईं, उसी दिन टिकट मिल गया. वे भोपाल में दिग्विजय सिंह के सामने चुनाव मैदान में हैं. फाइल फोटो.
मालेगांव ब्लास्ट केस में ट्रायल का सामना कर रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर नेता दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार को ही बीजेपी ज्वाइन की थी. एनआईए की अदालत ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मकोका के तहत आरोपों को खारिज कर दिया था. लेकिन मालेगांव विस्फोट मामले में वह आरोपों का सामना कर रही हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया गया था. वह 9 सालों तक जेल में रहीं. इस समय जमानत पर बाहर हैं.
29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके की शुरुआती जांच में पता चला कि धमाके के लिए जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया है, वो साध्वी प्रज्ञा की है. 24 अक्टूबर, 2008 को प्रज्ञा के साथ ही नारायण गोपाल सिंह कलसंघरा और श्याम भंवरलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया. इस धमाके में 6 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. प्रज्ञा लंबे समय से दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़ी रहीं हैं. वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय सदस्य रह चुकी हैं. दिग्विजय सिहं 16 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं. यूपीए सरकार के समय सिंह ने भगवा आतंकवाद के मुद्दे को जोर शोर से उठाया था. साध्वी प्रज्ञा को टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूं. आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा. मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें. नर्मदे हर!
वहीं दूसरी ओर टिकट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हम तैयार हैं. और उसी काम में लग गए हैं. टिकट मिलने से पहले और बीजेपी ज्वाइन करने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ये धर्म युद्ध है और हम इसे जीतेंगे. हम राष्ट्र के खिलाफ साजिश करने वालों के खिलाफ लड़ेंगे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस का ये कार्यकर्ता उनसे खफा क्यों है?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस का ये कार्यकर्ता उनसे खफा क्यों है?
Advertisement










