The Lallantop

साध्वी प्रज्ञा ने चुनावी एफिडेविट में अपने केस और प्रॉपर्टी के बारे में क्या-क्या बताया है?

आमदनी का स्रोत भिक्षाटन और समाज पर निर्भर बताया है साध्वी प्रज्ञा ने.

Advertisement
post-main-image
साध्वी प्रज्ञा ने अपने एफिडेविट में अपराध से लेकर अपनी संपत्ति तक का ब्योरा दिया है.
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं. उन्होंने 22 अप्रैल, 2019 को अपना पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने हर उम्मीदवार की तरह अपना एफिडेविट भी दिया. इस एफिडेविट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया है कि उनके ऊपर कौन-कौन सा केस चल रहा है.
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक जिले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है. ये एफआईआर मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में दर्ज की गई है. साध्वी प्रज्ञा के एफिडेविट के मुताबिक उनपर कथित तौर पर हत्या, हत्या की कोशिश और आतंकवाद के अपराध का आरोप है. देखिए उनका एफिडेविट-
साध्वी प्रज्ञा का एफिडेविट, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे का जिक्र किया है.
साध्वी प्रज्ञा का एफिडेविट, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे का जिक्र किया है.

इस एफिडेविट में साध्वी प्रज्ञा ने बताया है कि 30 अक्टूबर, 2018 को उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं और ये आरोप स्पेशल एनआईए कोर्ट, मुंबई में तय किए गए हैं. एफिडेविट के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ 18, अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट 1967, आईपीसी की धारा 120 बी, 302, 307,324,326, 427, 153 (अ) के अलावा इंडियन एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेस ऐक्ट 1908 के तहत केस दर्ज हुआ है. साध्वी प्रज्ञा ने एफिडेविट में साफ किया है कि उनके खिलाफ किसी भी केस में दोष सिद्ध नहीं हुआ है. और लंबित मामलों को खारिज़ करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की गई है.
साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चल रहे केस की पूरी डिटेल इस एफिडेविट में है.

कितनी संपत्ति है साध्वी प्रज्ञा के पास?
साध्वी प्रज्ञा के एफिडेविट के मुताबिक-
90,000 रुपये की नकदी है हाथ में.
88,824 रुपये जमा हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में.
11,000 रुपये जमा हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में.
2000 रुपये की सप्तधातु की सुमेरनी है.
48,000 रुपये की सोने की चेन है.
48,000 रुपये का सोने का लॉकेट है.
16,000 रुपये की अंगूठी है.
81,000 रुपये का चांदी का कमंडल है.
8200 रुपये की चांदी की चार कटोरियां हैं.
12,300 रुपये की चांदी की एक थाली है.
4100 रुपये की चांदी की एक प्लेट है.
15,000 रुपये के चांदी के ग्लास हैं.
8200 रुपये का चांदी का लोटा है.

साध्वी प्रज्ञा ने अपनी संपत्ति के बारे में बताया है.

एफिडेवेटि के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा की कुल संपत्ति 4,44, 224 रुपये है. उनके पास किसी तरह की कोई ज़मीन नहीं है, कार नहीं है, बंगला-गाड़ी नहीं है. न तो किसी बैंक का लोन है और न ही किसी और की देनदारी है. पिछले 10 साल में उन्हें सरकार की ओर से भी कोई घर उपलब्ध नहीं करवाया गया है.साध्वी प्रज्ञा ने बताया है कि उनकी आमदनी का स्रोत भिक्षाटन यानी कि भीख मांगना है या फिर वो समाज पर निर्भर हैं.
साध्वी प्रज्ञा एमए और बीपीएड हैं.
साध्वी प्रज्ञा एमए और बीपीएड हैं.

एफिडेविट में साध्वी प्रज्ञा ने बताया है कि उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी से एमए किया है और विद्यानिकेतन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से बीपीएड किया है.


लखनऊ में नरेंद्र मोदी के कसीदे पढ़ते लोगों के बीच एक आदमी आ गया

Advertisement
Advertisement