असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले ही उम्मीदवारों के हलफनामे चर्चा में आ गए हैं. असम चुनाव में उम्मीदवारों ने जो हलफनामा दायर किया है, उन्हें देखने पर नजर आता है कि उम्मीदवारों में करोड़पतियों की संख्या ठीक-ठाक है. इनमें सूबे के मुख्यमंत्री हिंमता बिस्व सरमा का भी नाम है. हालांकि, करोड़पतियों के लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा बिस्वा पहले नंबर पर नहीं हैं.
असम में सबसे अमीर कैंडिडेट पता है कौन है? CM हिमंता 7वें नंबर पर हैं
Assam Assembly Election 2026 में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी अच्छी खासी है. जिसमें सभी पार्टियों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है.


सबसे बड़े करोड़पतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, करोड़पति उम्मीदवारों में पहला नाम कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राहुल रॉय का है. इनकी कुल प्रॉपर्टी 261 करोड़ से भी ज्यादा है. इसके साथ ही रॉय असम चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं. रॉय के बाद दूसरे नंबर पर अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF) के नेता बदरुद्दीन अजमल का नाम है.
अजमल की कुल प्रॉपर्टी 226 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है, जो उन्हें राज्य का दूसरा सबसे अमीर उम्मीदवार बना रही है. करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में अन्य पार्टियों के नेताओं का भी नाम शामिल है. अजमल के बाद तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के ही रोंगो नाडी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयंता खौंड का नाम है. इनकी कुल प्रॉपर्टी 67 करोड़ से ज्यादा है. खौंड के बाद चौथे नंबर पर पीपुल्स फ्रंट कोकराझार पार्टी के सेवली मोहिलारी हैं. इनकी कुल प्रॉपर्टी 63 करोड़ से ज्यादा है. यह चौथी सबसे अमीर उम्मीदवार के साथ पहली सबसे अमीर महिला उम्मीदवार बन गई हैं.
‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार, करोड़पतियों की लिस्ट में टॉप-5 में बीजेपी का एक भी नेता है. भाजपा के सबसे अमीर उम्मीदवार सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ही हैं, जो इस लिस्ट में 7वें नंबर पर आते हैं. हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 35 करोड़ रुपये से अधिक की दिखाई है. सरमा टॉप-10 करोड़पतियों में छठे स्थान पर मौजूद नंदीगिरी भुइयां से लगभग 12 करोड़ रुपये गरीब हैं.
यह भी पढ़ें: 'ईरान में रिजीम बदलने चले थे, अब पायलट खोज रहे हैं', ट्रंप का मजाक किसने उड़ाया?
बता दें कि 9 अप्रैल को असम में मतदान होगा. वहीं, 4 मई को मतगणना होगी. इस बार के असम चुनाव में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. साथ ही इस चुनाव को भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी खास माना जा रहा है. साथ ही लोगों का सवाल भी है कि क्या BJP अपने दम पर बहुमत हासिल कर पाएगी या नहीं.
वीडियो: जंग में गिरा अमेरिकी फाइटर जेट F-15E, ईरान ने ईनाम की घोषणा कर दी



















