The Lallantop
Logo

रंगरूट शो: खेल में करियर बनाना चाहते हैं, जानिए स्पोर्ट्स एकेडमी में एडमिशन कैसे मिलता है?

स्पोर्ट्स एकेडमी में एंट्री कैसे मिलती है. कहां-कहां ट्रेनिंग सेंटर है और इसका क्या क्राइटेरिया है? जानिए आज के शो में.

Advertisement

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में जब हमने नीरज चोपड़ा को पोडियम पर गोल्ड मेडल के साथ देखा तो बहुत सारे लोगों ने सर्च करना शुरू कर दिया कि जैवलिन थ्रो की ट्रेनिंग कहां से और कैसे होती है. फिलहाल बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स चल रहे हैं. वहां भी हमारे खिलाड़ी रोज देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं. हम में बहुत सारे ऐसे बच्चे हैं जो खेल में अपना करियर बनाना चाहते हैं लेकिन जरूरी संसाधन या गाइडेंस न मिलने या की वजह से बहुत सारे बच्चों का ये सपना अधूरा रह जाता है. तो आज हम आपको स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उन स्कीम्स के बारे में बताएंगे जिनके जरिए आपको ट्रेनिंग सेंटर्स में एंट्री मिल सकती है और देश का प्रतिनिधित्व करने का आपका सपना पूरा हो सकता है. देखिए वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement