सातवें चरण की शिक्षक बहाली की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर आज पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. बिहार में लंबे समय से सातवें चरण के शिक्षक बहाली की मांग हो रही है. STET (State Teachers Eligibility Test) पास अभ्यर्थी लगातार इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इसी बीच बिहार में सरकार बदली तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 लाख भर्तियों का ऐलान किया. एक ऐलान बिहार के शिक्षा मंत्री ने भी किया. उन्होंने कहा कि 20 लाख में से साढ़े तीन लाख भर्तियां शिक्षा विभाग से होंगी. लेकिन मुंहजबानी ऐलान की बजाय ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का जुलूस डाक बंगला चौराहे पर पहुंचा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. देखिए वीडियो.
बिहार: नीतीश सरकार ने शिक्षक भर्ती ऐलान किया फिर भी युवाओं क्यों चली लाठी?
21 अगस्त को बिहार के शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग में साढ़े तीन लाख भर्तियों का ऐलान किया. 22 अगस्त को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












.webp?width=275)




