7 लाख 22 हजार 311. इतने लोगों को 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक केंद्र में नौकरी मिली है. जबकि इसी दौरान यानी पिछले 8 सालों में 22 करोड़ से अधिक लोगों ने नौकरियों के लिए आवेदन दिया. ये जानकारी लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय कार्मिक, पब्लिक ग्रीवांस और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी.
8 साल में केंद्र की नौकरियों के लिए आए 22 करोड़ आवेदन, 7 लाख को मिली नौकरी
लोकसभा में सांसद अनुमुला रेवंत रेड्डी ने 2014 के बाद केद्र सरकार में हुई भर्तियों की जानकारी मांगी थी. उन्होंने पूछा था कि केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में साल 2014 से 2022 तक कितने लोगों को स्थायी नौकरी दी गई?


लोकसभा में तेलंगाना से सांसद अनुमुला रेवंथ रेड्डी ने 2014 के बाद केद्र सरकार में हुई भर्तियों की जानकारी मांगी थी. उन्होंने पूछा था कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में साल 2014 के बाद से कितने लोगों को स्थायी नौकरी दी गई?

जवाब में कार्मिक, पेन्शन और लोक शिकायत राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2014 से 2022 अब तक केंद्र सरकार ने 7 लाख 22 हजार 311 पदों पर भर्तियां की हैं. इसमें सबसे ज्यादा साल 2019-20 में 1,47,096 लोगों की भर्ती हुई थी. जबकि साल 2018-19 में सबसे कम 38,100 लोगों की भर्ती हुई थी.
22 करोड़ से ज्यादा आवेदन आएसरकार की ओर से जारी किए गए आंकडों के मुताबिक साल 2014 से 2022 के बीच कुल 22 करोड़ 5 लाख 99 हजार 238 आवेदन किए गए. सबसे ज्यादा आवेदन साल 2018-19 में आए. जब 5 करोड़ 9 लाख 36 हजार 479 लोगों ने केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन किया. सबसे कम आवेदन साल 2019-20 में किये गये थे. इस साल कुल 1 करोड़ 78 लाख 39 हजार 752 आवेदन आए. वहीं पिछले साल कुल 1 करोड़ 86 लाख 71 हजार 121 आवेदन किये गये थे.

केंद्रीय कार्मिक, पब्लिक ग्रीवांस एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के लिये विभन्न स्तर पर प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि सरकार ने साल 2021-22 के बजट में 1 लाख 97 हजार करोड़ की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम लॉन्च की थी. इस स्कीम में 60 लाख नई नौकरी देने का पोटेंशियल है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रधान मंत्री मुद्रा योजना भी शुरू की गई थी, जिसके तहत युवाओं को 10 लाख रुपये तक लोन की सुविधा दा गई है. इससे वो अपना कोई भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर





















