The Lallantop

Budget 2026 के इस एक ऐलान के बाद शेयर बाजार में हाहाकार मचा!, सोना-चांदी भी गिरा

भारतीय शेयर बाजार में इंट्राडे ट्रेड में गिरावट देखी गई. बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. साथ ही चांद और सोना भी धड़ाम हो गया.

Advertisement
post-main-image
निर्मला सीतारमण की बजट स्पीच खत्म होते ही इसका असर शेयर मार्केट पर दिखा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है. उनकी बजट स्पीच खत्म हो चुकी है. स्पीच खत्म होते इसका असर शेयर मार्केट पर दिखा. भारतीय शेयर बाजार में इंट्राडे ट्रेड में गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 2300 पॉइंट्स से ज्यादा नीचे गिर गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वित्त मंत्री ने स्पीच में STT बढ़ाने की घोषणा की, जिसके बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई. सेंसेक्स 2,300 से ज्यादा पॉइंट्स टूट गया. वहीं निफ्टी 50 गिरकर 24,571.75 पर आ गया.

शेयर मार्केट क्यों गिर रहा है?

शेयर बाजार में अचानक तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह STT बढ़ाने का ऐलान है. वित्त मंत्री ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की बात कही है. फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव है. वहीं, ऑप्शंस पर STT 0.01% से बढ़ाकर 0.15% करने की बात कही गई है.

Advertisement

इस वजह से इन्वेस्टर्स घबरा गए हैं, और बाजार में उसका असर दिख रहा है. 

कोटक सिक्योरिटीज के MD श्रीपाल शाह ने मिंट को बताया,

“फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर STT में बढ़ने से ट्रेडर्स, हेजर्स और आर्बिट्राज करने वालों की लागत बढ़ेगी. इससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग धीमी हो सकती है और ट्रेडिंग वॉल्यूम घट सकता है. लगता है सरकार का मकसद टैक्स कमाई बढ़ाना नहीं, बल्कि ट्रेडिंग वॉल्यूम को कंट्रोल करना है, क्योंकि वॉल्यूम घटने से टैक्स की कमाई भी कम हो सकती है.”

Advertisement
सोना-चांदी का हाल

बजट 2026 पेश होने से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई. फ्यूचर्स ट्रेड में सोना और चांदी 9% तक टूट गए. सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में सोना 13,711 से गिरकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया.

शनिवार, 31 जनवरी को कमोडिटी बाजार में सोने में तेज उतार-चढ़ाव रहा और 24 कैरेट सोना करीब 5.4% गिरकर 1,69,470 प्रति 10 ग्राम हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 9% से ज्यादा गिरकर 4,887 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई. वहीं, चांदी की कीमत भी बड़ी गिरावट के साथ 19% टूटकर 3.12 लाख रुपये प्रति किलो रह गई.

वीडियो: खर्चा-पानी: बजट 2026 से पहले सोने-चांदी के दाम क्यों गिरे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement