The Lallantop

कमाई का मौका: बड़े बैंक बनाम स्मॉल फाइनेंस बैंक में किसकी FD दे रही ज्यादा रिटर्न? पूरी लिस्ट यहां देखें

RBI की मौद्रिक नीति के बाद FD निवेशकों के लिए मौका बन गया है. स्मॉल फाइनेंस बैंक और बड़े बैंक 7.5% से 8% तक ब्याज दे रहे हैं. जानें कौन-सी बैंक FD सबसे ज्यादा रिटर्न दे रही है, सही अवधि कैसे चुनें और निवेश से बेहतर लाभ कैसे उठाएं.

Advertisement
post-main-image
स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय एफडी पर बड़े बैंकों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं (फोटो क्रेडिट: Business today)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल की मौद्रिक नीति बैठक में भले ही कर्ज सस्ता नहीं किया हो, लेकिन बचत और निवेश करने वालों के लिए यह अच्छा मौका बनता दिख रहा है. इसकी वजह यह है कि कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें आकर्षक कर दी हैं. खासतौर पर स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय बड़े बैंकों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुछ बैंक 7.5% से लेकर करीब 8% तक ब्याज दे रहे हैं. ऐसे में कम जोखिम में बेहतर कमाई की तलाश कर रहे लोगों के लिए FD एक अच्छा निवेश विकल्प बन रहा है. RBI ने रेपो रेट 5.25% पर ही बरकरार रखा है और फिलहाल इसमें कटौती के संकेत भी नहीं दिए हैं. पिछले करीब एक साल में RBI रेपो रेट में 125 बेसिस पॉइंट का बदलाव कर चुका है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में FD पर मिलने वाला ब्याज लगभग स्थिर रह सकता है. इसलिए अलग-अलग बैंकों की FD दरों की तुलना करके बेहतर रिटर्न वाला विकल्प चुनना समझदारी होगी.

स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं ज्यादा रिटर्न

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 से 5 साल की जमा पर सालाना 7.90% तक ब्याज दे रहा है. 1 साल और 3 साल की FD पर 7.25% और पांच साल की अवधि पर 7.90% ब्याज मिलता है. वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.20% ब्याज की पेशकश की गई है. इसी तरह से एक और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एक से पांच साल की जमा पर 7.77% तक ब्याज दे रहा है. एक साल की FD पर 7.00%, तीन साल पर 7.50% और पांच साल की अवधि पर 7.77% ब्याज मिलता है. इसी तरह से सीनियर सिटीजंस वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% मिलता है.

Advertisement

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक एक से पांच साल की जमा पर 7.60% तक ब्याज दे रहा है. एक साल की FD पर 4.75%, तीन साल पर 6% और पांच साल पर 5.75% की ब्याज दर मुहैया करा रहा है. है. साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त फायदा मिलता है. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एक से पांच साल की जमा पर 7.50% तक ब्याज दे रहा है. एक साल की FD पर 6%, तीन साल पर 7.50% और पांच साल पर 7% ब्याज मिलता है. वरिष्ठ नागरिकों को इसके अतिरिक्त 0.50% ब्याज मिलता है. दूसरे स्मॉल फाइनेंस बैंक भी रिटर्न के मामले में एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक एक से पांच साल की जमा पर 7.75% तक ब्याज दे रहा है, जबकि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक इसी अवधि के लिए 7.45% तक ब्याज दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना या इक्विटी म्यूचुअल फंड, बेटी के भविष्य के लिए कौन सा निवेश सबसे बढ़िया?

सरकारी बैंकों की ब्याज दरें भी जान लीजिए

स्माल फाइनेंस बैंक के मुकाबले देश की ज्यादातर सरकारी बैंक एफडी पर कम ब्याज की पेशकश कर रहे हैं. लेकिन स्थिर ब्याज दरें प्रदान करते हैं.  उदाहरण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा अधिकतम 6.45% तक ब्याज दे रहा है . बैंक एक साल की FD पर 6.10%, तीन साल पर 6.25% और पांच साल पर 6.30% का ऑफर कर रहा है. बैंक ऑफ इंडिया अपनी सामान्य एफडी पर 6.70% का ब्याज दे रहा है. इसी तरह से ये बैंक की एक साल और तीन साल की FD पर 6.25%, जबकि पांच साल की अवधि पर 6% ब्याज मिलता है. पंजाब नेशनल बैंक अपनी जमाओं पर 6.40% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. यह बैंक एक साल पर 6.10%, तीन साल पर 6.30% और पांच साल पर 6.10% दे रहा है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी में भूचाल! रिकॉर्ड हाई से धड़ाम गिरे दाम, गोल्ड 40 हजार तो सिल्वर 2 लाख रुपये फिसला

वहीं, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अधिकतम दर 6.45% है. एसबीआई एक साल पर 6.25%, तीन साल पर 6.30% और 5 साल पर 6.05% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. कई निजी क्षेत्र के बैंक जैसे बंधन बैंक, DCB बैंक, CSB बैंक, RBL बैंक, IDFC FIRST बैंक, SBM बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, करूर वैश्य बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक भी प्रतिस्पर्धी दरें दे रहे हैं.  ये बैंक कुछ मामलों में बड़े बैंकों की एफडी दरों से भी ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं.

सही अवधि चुनना जरूरी

ब्याज दरें निवेश की अवधि के अनुसार काफी बदलती हैं. कई मामलों में तीन साल और पांच साल की FD छोटी अवधि की तुलना में बेहतर रिटर्न देती हैं. लेकिन जमाकर्ताओं को अधिक ब्याज के साथ बैंक की सुरक्षा और अपने वित्तीय लक्ष्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए.

वीडियो: दुनियादारी: 'टॉयलेट पेपर की तरह...', ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका का सारा सच उगला

Advertisement