वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है. अपनी स्पीच में सीतारमण ने कई बड़ी स्कीम्स का ऐलान किया. रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर की बात कही. खादी हैंडलूम सेक्टर के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लॉन्च की जाएगी. Budget 2026 में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ, आइए जानते हैं.
Budget 2026: कैंसर-शुगर की 17 दवाएं सस्ती, शराब-सिगरेट होगा महंगा
निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में घरेलू विनिर्माण (Manufacturing) को बढ़ावा देने और आम जनता को राहत देने के लिए सीमा शुल्क (Customs Duty) में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.


निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में घरेलू विनिर्माण (Manufacturing) को बढ़ावा देने और आम जनता को राहत देने के लिए सीमा शुल्क (Customs Duty) में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है.
क्या सस्ता हुआ?कपड़े
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
चमड़े के प्रोडक्ट्स
कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
लिथियम आयन सेल
मोबाइल बैटरियां
सोलर ग्लास
मिक्स्ड गैस CNG
EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल)
माइक्रोवेव अवन
विमानों का ईंधन
विदेश यात्रा
क्या महंगा होगा?तंबाकू उत्पाद और सिगरेट: बजट में सिगरेट और पान मसाला पर नई एक्साइज ड्यूटी और ‘सिन टैक्स’ (Sin Tax) लगाने का प्रस्ताव है, जिससे ये उत्पाद महंगे हो गए हैं.
विदेशी शराब: इंपोर्टेड शराब पर लगने वाली ड्यूटी में वृद्धि की गई है.
इंपोर्टेड लग्जरी आइटम: विदेशी परफ्यूम, महंगे जूते, कपड़े और लग्जरी घड़ियों पर इंपोर्टेड ड्यूटी बढ़ने से ये महंगे हो सकते हैं.
सोना और चांदी: कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में बदलाव के कारण घरेलू बाजार में इनके दाम बढ़ सकते हैं.
शेयर बाजार में निवेश: फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना अब और महंगा हो जाएगा.
मार्केट धड़ामवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट स्पीच खत्म होते इसका असर शेयर मार्केट पर दिखा. भारतीय शेयर बाजार में इंट्राडे ट्रेड में गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 2300 पॉइंट्स से ज्यादा नीचे गिर गया है. वित्त मंत्री ने स्पीच में STT बढ़ाने की घोषणा की, जिसके बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई. सेंसेक्स 2,300 से ज्यादा पॉइंट्स टूट गया. वहीं निफ्टी 50 गिरकर 24,571.75 पर आ गया.
शेयर मार्केट क्यों गिर रहा है?शेयर बाजार में अचानक तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह STT बढ़ाने का ऐलान है. वित्त मंत्री ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की बात कही है. फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव है. वहीं, ऑप्शंस पर STT 0.01% से बढ़ाकर 0.15% करने की बात कही गई है.
इस वजह से इन्वेस्टर्स घबरा गए हैं, और बाजार में उसका असर दिख रहा है.
वीडियो: खर्चा-पानी: बजट 2026 से पहले सोने-चांदी के दाम क्यों गिरे?











.webp?width=275)


.webp?width=275)







