The Lallantop

एमेजॉन ने शुरू कर दी छंटनी, 'बड़े-बड़े लोगों' को नौकरी से निकाल दिया

एमेजॉन अपने 10 हजार कर्मचारियों को निकालने जा रही है.

Advertisement
post-main-image
एमेजॉन. (सांकेतिक तस्वीर)

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) ने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है. कंपनी की इस छंटनी का पहला शिकार कॉरपोरेट लेवल के अधिकारी हुए हैं. एमेजॉन, मंदी की आशंका के चलते छंटनी कर रही है. बीते 15 नवंबर को कंपनी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में क्षेत्रीय अधिकारियों को सूचित किया कि वो डेटा वैज्ञानिकों, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और अन्य कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. इन कर्मचारियों की संख्या 260 है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अन्य टेक और सोशल मीडिया कंपनियों की तरह, ऑनलाइन रिटेल दिग्गज एमेजॉन ने कोविड-19 महामारी के दौरान खूब मुनाफा कमाया, क्योंकि उस समय लोग खूब ऑनलाइन खरीदारी कर रहे थे लेकिन कोरोना महामारी का सबसे बुरा दौर खत्म होने के बाद लोगों ने ऑनलाइन सामान खरीदना कम कर दिया है. इसके चलते कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट आई है.

एमेजॉन की सबसे बड़ी छंटनी

एमेजॉन के हार्डवेयर चीफ डेव लिम्‍प ने कहा कि यह तय किया गया है कि कुछ टीमों का रोल खत्‍म किया जाएगा क्योंकि कंपनी को इन लोगों की जरूरत नहीं रह गई है. इस हफ्ते की शुरुआत में न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि एमेजॉन अपने करीब 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है. यह एमेजॉन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी. इससे पहले साल 2001 में कंपनी ने अपने करीब 1500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. पिछली कुछ तिमाहियों में फायदा न होने की वजह से कंपनी ने ये फैसला लिया है.

Advertisement

एमेजॉन  को आशंका है कि आर्थिक मंदी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में कंपनी को अपने खर्चे कम करने चाहिए. कंपनी ने पिछले हफ्ते ही हायरिंग फ्रीज यानी नई नौकरियां न देने का भी ऐलान किया है. 31 दिसंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल कंपनी में लगभग 16 लाख से ज्यादा फुल टाइम और पार्ट टाइम कर्मचारी हैं. इधर, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने पिछले हफ्ते कहा है कि कंपनी 11,000 लोगों की छंटनी करेगी. इसी तरह ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने कंपनी की कमान संभालने के तुरंत बाद करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर दिया था. 

वीडियो: 10,000 कर्मचारियों को बाहर करेगी एमेजॉन

Advertisement
Advertisement