मॉडर्न कारों में स्टाइलिश और छिपे हुए (रिट्रैक्टेबल) डोर हैंडल या फ्लश डोर हैंडल (Car Flush door handles) कॉमन फीचर है. आजकल तो बजट रेंज की कारों में भी ये फीचर मिल रहा है. एक पतले और दरवाजे से चिपके हुए ये हैंडल गाड़ी को खूबसूरत तो बनाते हैं लेकिन सेफ्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन रहे हैं. कुछ महीनों पहले चीन की सरकार ने सभी कार कंपनियों को प्रॉपर फ्लश डोर हैंडल हटाने का निर्देश दिया था. लेकिन अब इसका असर अरबपति कारोबारी एलन मस्क की Tesla पर भी दिख रहा है. टेस्ला को चीन से 30 लाख कारें वापस मंगाना पड़ी हैं.
Tesla की कार का सबसे धांसू फीचर ही बना मुसीबत, 30 लाख गाड़ियां वापस बुलाई गई
टेस्ला को चीन से 30 लाख कारें वापस मंगाना पड़ी हैं. मस्क की कंपनी टेस्ला द्वारा लोकप्रिय बनाए गए ये फ्लश डोर हैंडल (Car Flush door handles) गंभीर हादसों या पावर फेल्यॉर होने की स्थिति में इमरजेंसी डोर खोलने में मुश्किल पैदा कर रहे थे.

इसे इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉल कहा जा रहा है. मस्क की कंपनी टेस्ला ने ही इस फीचर को लोकप्रिय बनाया था. ये आकर्षक फ्लश डोर हैंडल गंभीर हादसों या पावर फेल्यॉर होने की स्थिति में इमरजेंसी डोर खोलने में मुश्किल पैदा कर रहे थे.
कुल 40 लाख कारों पर असरचीन में सेफ्टी के चलते देश के इतिहास का सबसे बड़ा कार रिकॉल सामने आया है, जिससे 40 लाख से ज्यादा वाहन शामिल हैं. इसमें 29.8 लाख कारें अकेले टेस्ला की हैं. इसके अलावा Xiaomi, XPeng और Geely जैसी अन्य चीनी कंपनियों की गाड़ियां भी इस दायरे में हैं. चीन की सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि साल 2027 से देश में पूरी तरह हिडेन डोर हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. जनवरी 2027 से नए नियम लागू होंगे. इसके तहत केवल उन्हीं कारों की बिक्री की अनुमति होगी, जिनमें दरवाजों के अंदर और बाहर दोनों तरफ मैकेनिकल रिलीज दिया गया हो. माने एकदम देसी स्टाइल वाला हैंडल.

कुछ महीनों पहले चीन में शाओमी की इलेक्ट्रिक कारों से जुड़े दो भीषण हादसों के बाद इन डिजाइन्स पर सवाल खड़े हो गए थे, जहां पावर फेल होने के कारण दरवाजे नहीं खुल पाए थे. टेस्ला ने भी माना है वह अपनी कुछ Model 3, Y, S और X गाड़ियों को वापस मंगा रही है. कंपनी ने कहा, ‘उनके दरवाज़ों के हैंडल पहचानने और इस्तेमाल करने में मुश्किल हैं, क्योंकि उनका रंग इंटीरियर ट्रिम जैसा ही है.’ बताते चलें कि हिडेन या रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स को सबसे पहले एलन मस्क ने ही साल 2014 में Tesla Model S से अपनी कारों में इंट्रोड्यूस किया था.
इस समस्या से निपटने के लिए टेस्ला अपनी रिकॉल की गई गाड़ियों पर वॉर्निंग लेबल लगाएगी और टक्कर के बाद विंडो को स्वचालित रूप से नीचे गिराने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी. माने एक्सीडेंट के बाद कार के कांच अपने आप नीचे आ जाएंगे. हालांकि एक्सपर्ट इसे स्थाई समाधान के तौर पर नहीं देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: साइज में NANO जैसी, रेंज 310 KM, सुजुकी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार e Sky के फीचर्स धांसू
बीते जुलाई में यूएस नैशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने सभी कार निर्माताओं के लिए एक नए औपचारिक सुरक्षा मानक को तैयार करने का सुझाव दिया है। यह देखना बाकी है कि क्या प्रभावित कंपनियां दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भी इसी तरह का रिकॉल करती हैं या नहीं।
फ्लश डोर हैंडल वाली समस्या अकेले चीन की नहीं है. बीते जुलाई में यूएस नैशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने सभी कार निर्माताओं के लिए एक नए औपचारिक सुरक्षा मानक को तैयार करने का सुझाव दिया है. फ्लश डोर हैंडल के फ्लश होने का समय आ गया है.
वीडियो: खर्चा-पानी: क्या अडानी समूह ने अपने मुंद्रा पोर्ट से भारत में ईरानी LPG का आयात किया है?













