वॉट्सएप मोबाइल के धुरंधर WhatsApp Desktop के इन काम के फीचर्स के बारे में कितना जानते हैं?
नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत काम का है वॉट्सएप डेस्कटॉप.
Advertisement

WhatsApp डेस्कटॉप भी बहुत काम का है
WhatsApp अब केवल एक इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप नहीं है. ये हमारी जीवन शैली का हिस्सा बन चुका है. आज के दौर में हम किसी वयस्क से ये उम्मीद नहीं करते कि वो वॉट्सएप का इस्तेमाल नहीं करता होगा. ऐसा कोई व्यक्ति मिलता है तो हम हैरान हो जाते हैं. उससे कह देते हैं- किस जमाने में जी रहे हो मियां, कमाल है, वॉट्सएप नहीं चलाते! लेकिन जब हम ऐसा रिएक्शन देते हैं तो हमारे दिमाग में मोबाइल वाला वॉट्सएप होता है, ना कि डेस्कटॉप वाला.
अगर हम पूछें कि WhatsApp आपके मोबाइल फोन पर क्या करता है, कैसे करता है, तो मुमकिन है इस पर दो-चार विशेषज्ञ टिप्पणी आप ही हमें सुना दें. लेकिन, अगर हम कहें कि क्या आप WhatsApp वेब या डेस्कटॉप के बारे में, उसके काम आने वाले फीचर्स के बारे में या फिर सही तरीके से यूज करने के बारे में जानते हैं, तो शायद आप कुछ खास ना बता पाएं.
आमतौर पर ऐसा कइयों के साथ देखने को मिलता है. वॉट्सएप मोबाइल के मामले में कोई किसी से कम नहीं है, लेकिन WhatsApp डेस्कटॉप के फीचर्स के बारे में अधिकतर यूजर्स को कुछ खास पता नहीं होता. मोबाइल की तरह WhatsApp डेस्कटॉप और वेब के लिए भी नए अपडेट आते रहते हैं. तो आज आपसे WhatsApp डेस्कटॉप से जुड़ी काम की बातें साझा करते हैं, जो शायद आपको पता ना हों.
मल्टी डिवाइस सपोर्ट
WhatsApp डेस्कटॉप की सबसे बड़ी दिक्कत थी कि इसके ऑपरेट होने के लिए आपके फोन का नेटवर्क से जुड़ा होना जरूरी था. नेटवर्क भी है, लेकिन आपके फोन की बैटरी दगा दे गई तो मोबाइल के साथ डेस्कटॉप वाला WhatsApp भी बंद हो जाता था. मल्टी डिवाइस सपोर्ट आ जाने से अब ये परेशानी दूर हो गई है. इस सुविधा को आए कुछ दिन हो चुके हैं. इसलिए अगर आप वॉट्सएप डेस्कटॉप यूज नहीं कर रहे तो तुरंत कर डालिए. अपने फोन के WhatsApp सेटिंग में लिंक डिवाइस में जाइए और मल्टी डिवाइस को जॉइन कीजिए. उसके बाद पहले की तरह क्यूआर कोड से लॉग इन कीजिए और समस्या खत्म. अब आपका फोन चाहे बंद हो या नेटवर्क न आ रहा हो, WhatsApp डेस्कटॉप चलता रहेगा बस आपके डिवाइस में इंटरनेट होना चाहिए.कस्टम स्टिकर
ये फीचर WhatsApp वेब पर पिछले हफ्ते आया है. अगले कुछ हफ्तों में डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध हो जाएगा. स्टिकर तो प्लेटफ़ॉर्म पर कई सालों से है, लेकिन अब आप अपनी मर्जी के मुताबिक कस्टम स्टिकर भी बना सकते हैं. कैसै?WhatsApp वेब में किसी भी चैट पर जाइए. पर्सनल या ग्रुप और अटैच पर क्लिक कीजिए. वहां दूसरा विकल्प स्टिकर का दिखेगा. इस पर क्लिक करके कोई भी फोटो अपलोड कीजिए और फिर अपने मन मुताबिक स्टिकर बनाइए.

.webp?width=60)

