The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Fraudsters are using Myntra Customer details for lucky draw scam

Myntra से शॉपिंग करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है!

लकी ड्रॉ वाली जालसाजी बुनी जा रही है!

Advertisement
Img The Lallantop
फ्रॉडिए मिंत्रा कस्टमर को चपत लगाने पर तुले हुए हैं.
pic
अभय शर्मा
28 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 28 दिसंबर 2020, 12:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एक मोहतरमा हैं, बेंगलुरु में रहती हैं. इन्होंने मिंत्रा से शॉपिंग की. ऑर्डर रिसीव होने के कुछ दिनों बाद इनके अड्रेस पर इंडिया पोस्ट से एक चिठ्ठी आई. बताया गया कि मिंत्रा की तरफ़ से इनको लकी ड्रॉ कूपन मिला है, जो सिर्फ कंपनी के कुछ चुनिंदा कस्टमर को मिलता है. इनाम की रकम 15 लाख है और लकी ड्रॉ में हिस्सा लेने के लिए इन्हें अपने बैंक अकाउंट की डिटेल वग़ैरह पोस्ट या वॉट्सऐप के ज़रिए भेजनी होगी. ये लकी ड्रॉ वाला फ्रॉड बहुत पुराना हो गया है. अपनी डिटेल भेजने का मतलब है “आ बैल मुझे मार”. मोहतरमा को भी अच्छे से ये बात पता थी. इन्होंने सोशल मीडिया पर पूरे मामले के बारे में लिखा, लोगों को इस तरह के फ्रॉड से सावधान किया. इसी पोस्ट में इन्होंने मिंत्रा को टैग किया और पूछा कि भैया मिंत्रा ये बताओ कि इन फ्रॉडियों के पास मेरा रजिस्टर्ड अड्रेस और ऑर्डर की डिटेल कैसे पहुंची. इस पर कंपनी के सोशल मीडिया हैन्डल से लिखा-लिखाया जवाब आया:
Embed
इससे पहले हम मिंत्रा के जवाब पार गौर करें, पहले आप नीचे लगे हुए स्क्रीनशॉट में लकी ड्रॉ वाला कागज़ देखिए.
Embed
इसकी पूरी रूप रेखा ऐसी है कि पहली नज़र में देख कर लगेगा कि ये मिंत्रा की ही तरफ़ से आया है. ऊपर से ये उसी नाम और अड्रेस पर आया है जिसपर मिंत्रा ऑर्डर आया था. तो सवाल तो बनता ही है कि मिंत्रा कस्टमर की डिटेल लीक होकर फ्रॉडियों के हाथ में कैसे पहुंची. अब मिंत्रा का जवाब देखिए. इन्होंने पहले तो ये कहा है कि मिंत्रा इस तरह का कोई भी कॉन्टेस्ट वग़ैरह नहीं चलाता है इसलिए इसको इग्नोर करिए. क्यों इग्नोर कर दें भाई? मान लीजिए कोई मिंत्रा कस्टमर इतना भोला हो कि इसे सच्ची-मुच्ची का कॉन्टेस्ट समझ ले और अपनी सारी जानकारी शेयर कर दे. तब? ऊपर से कॉन्टेस्ट वाले कागज़ पर ये भी लिखा है:
Embed
दूसरी बात मिंत्रा ने ये कही है कि कस्टमर के अकाउंट की सिक्योरिटी को बहुत अहमियत देते हैं और ऐसी “कथित” गतिविधियों के लिए इनके पास “ज़ीरो टोलेरैंस” है. अगर ऐसा ही है तो फ़िर कस्टमर का अड्रेस फ्रॉडिए के पास कैसे पहुंचा. मोहतरमा ने जो सवाल पूछा, उसका तो इन्होंने जवाब ही नहीं दिया. कस्टमर की डिटेल मिंत्रा के डेटाबेस से लीक कैसे हुई? लीक कैसे हुई इसका जवाब तो मिंत्रा से तब आता जब ये मानते कि डिटेल लीक हुई है. ये तो “alleged” और “कथित” वाले शब्दों से खेल रहे हैं. हमारे एक मित्र हैं, ज्ञानेन्द्र सिंह. नोएडा-स्थित एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ सालों से बतौर सप्लाई मैनेजर काम कर रहे हैं. ये कहते हैं:
Embed
हमने इस सिलसिले में मिंत्रा को भी सवाल भेजे हैं. उनकी तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है. जवाब आने पर हम इस स्टोरी को जवाब के साथ अपडेट कर देंगे. कस्टमर के ऑर्डर की डिटेल लीक होना कोई नई चीज़ नहीं है. इस मामले में होम शॉप 18 का नाम बड़ा खराब हुआ पड़ा है. ऑर्डर रिसीव होने के बाद फ्रॉडिए कॉल और मैसेज कर करके जीना दूभर कर देते हैं. और इनको आपके ऑर्डर की पूरी जानकारी होती है इसलिए इस बात की उम्मीद बढ़ जाती है कि कोई भोला भाला कस्टमर इनके चंगुल में फंस जाए. कन्मस्यूर फ़ोरम पर हमें मिंत्रा कस्टमर की डिटेल लीक होने के और भी मामले मिले. एक केस तो बिल्कुल इसी जैसा है बस वहां पोस्ट की जगह फ्रॉडियों ने कॉल की. अंकित तिवारी नाम के शख्स ने 2018 में इस बात को उजागर किया जहां लकी ड्रॉ के नाम पर इनको ठगा गया. इनका कहना है कि चूंकि कॉल करने वाले के पास इनका नाम, इनके मिंत्रा ऑर्डर की पूरी डिटेल, एड्रेस और आइटम के प्रोडक्ट कोड तक थे इसलिए इन्हें इस बात पर भरोसा हो गया कि कॉल मिंत्रा की तरफ़ से ही थी.

Advertisement

Advertisement

()