कोरोना से चल रही है हमारी लड़ाई बहुत लंबी है. हर तिमाही एक नया वेरिएंट हमारीजिंदगी खराब करने के लिए सामने आ जाता है. ऐसे में आपके और हमारे पास तीन ही विकल्पहैं. पहला कि जितनी जल्दी हो सके खुद को कोविड 19 का टीका लगवाएं. दूसरा सवधानीबरतें यानी मास्क और दो गज दूरी. तीसरा है अपनी हेल्थ को नई चुनौती के मुताबिकढालना. अच्छी हेल्थ वैसे भी किसी बीमारी से लड़ने भर के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि आमजीवन में भी ये बेहद ही अहम है.हेल्थ सही रखने के बहुत उपाय हैं, फिर चाहे वो दादी नानी के नुस्खे हों या फिरडॉक्टर की सलाह. ज्ञान तो सभी जगह से मिलता है लेकिन असली मुसीबत है इनको अपनानेकी. काश ऐसा हो कि कोई थोड़ी-थोड़ी देर में आपको इसकी याद दिलाता रहे कि चलो थोड़ाकुर्सी से उठकर घूम लो, पानी पी लो या फिर भरपूर पोषण के लिए खाने में क्या-कुछखाओ. आपकी ऐसी ही परेशानी को दूर करने के लिए बहुत से हेल्थ ऐप्स (health Apps)उपलब्ध हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और न्यूट्रिशन का बखूबी ख्याल रख सकतेहैं. आप कहोगे कि हमारे फोन में तो हेल्थ ऐप पहले से मौजूद है तो फिर अलग से किसीऐप की क्या जरूरत. एक बात जान लीजिए कि फोन के हेल्थ ऐप की अपनी सीमा है और जब आपकिसी खास चीज पर ध्यान देना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए ऐप आपके काम आ सकतेहैं. Home Workout - No Equipment हेल्थ ठीक रखने का एक तरीका ये है कि जिम मेंजाकर पसीना बहाया जाए, लेकिन सभी के लिए ऐसा करना संभव नहीं. कारण चाहे समय की कमीहो या फिर आलसपन. जिम तो नहीं जा सकते लेकिन बगैर जिम गए और बिना किसी इक्विपमेंटके यदि सेहत बनाने का विचार है तो Home Workout - No Equipment आपके लिए है. नाम सेही सब साफ है कि घर पर थोड़ा टाइम निकालिए और बिना किसी इक्विपमेंट्स के सेहतबनाइये. फुल बॉडी वर्कआउट के साथ चेस्ट, लेग और शरीर के कई अंगों के लिए बहुत सेप्रोग्राम हैं. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए एनिमेशन और वीडियो भी हैं.Home Workout No EquipmentMindShift CBT - Anxiety and Panic Relief मेंटल हेल्थ की चर्चा आजकल सेलिब्रिटीजसे लेकर आम आदमी तक सभी करते हैं, लेकिन अभी भी इससे पीड़ित लोग आसानी से इसके बारेमें बात करने या फिर किसी और से अपने अनुभव शेयर करने में हिचकिचाते हैं. आप ऐसेकिसी व्यक्ति को जानते हैं या आप खुद मेंटल हेल्थ से जूझ रहे हैं तो MindShift CBT- Anxiety and Panic Relief को एक मौका दीजिए. Cognitive Behavioural Therapy (CBT)पर बेस्ड इस ऐप में आप एंग्जायटी को खुद से मैनेज कर सकते हैं. निगेटिविटी से लड़नेऔर पॉजिटिव थिंकिंग से जुड़े तमाम प्रोग्राम इस ऐप पर मिल जाएंगे. वैसे, मेंटल हेल्थके केस में हमारा आपको किसी ऐप को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से मिलने का सुझावरहेगा.Mindshift Cbt Anxiety And Panic ReliefFlo पीरियड साइकिल से हर महिला को महीने में एक बार गुजरना पड़ता है और कई बार इसकीअवधि कम या ज्यादा हो जाती है. आम दिनों में इस साइकिल के ऊपर नीचे होने को सामान्यमाना जाता है, लेकिन यदि कोई महिला बच्चा प्लान कर रही है तो पीरियड साइकिल का पताहोना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसा ही किसी बीमारी के साथ भी है. Flo ऐप पीरियडसाइकिल को ट्रैक करके ओव्यूलेशन इनसाइट देता है. प्रेग्नेंसी कैलेंडर को भी आसानीसे इस ऐप पर मैनेज किया जा सकता है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है,लेकिन इसके पेड वर्जन को भी यूज किया जा सकता है जहां कई और फीचर मिल जाएंगे.FloFooducate यदि आप या आपके दोस्त वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं तो जिम में पसीनाबहाने के साथ संतुलित खानपान सबसे जरूरी है. सिर्फ जिम में मेहनत करने से कोई खासफायदा नहीं होगा. ऐसे में Fooducate आपकी मदद कर सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसपर आधारित इस ऐप में किसी भी फूड का फोटो स्कैन कीजिए और सारी जानकारी हाजिर. यह ऐपआपको खाने के सभी न्यूट्रिशन के बारे में बताएगा. मील ट्रैकर का इस्तेमाल आप अपनेखाने के टाइम को सही करने के लिए कर सकते हैं. साथ में कैलोरी काउंट, प्रोटीन औरकार्ब्स भी ट्रैक कर सकते हैं. My plate भी ऐसा ही एक ऐप है जिसका यूजर इंटेरफेस भीकाफी सरल है.Fooducate BeatO Diabetes management डायबिटीज या शुगर अब आम बीमारी हो चली है. मतलब कोई नकोई आसपास मिल ही जाएगा जो इस बीमारी से जूझ रहा हो. डायबिटीज में सबसे जरूरी हैट्रैकिंग और इसके लिए BeatO एक बढ़िया विकल्प है. आप अपना डेटा इस ऐप में रख सकतेहैं जो आपको औसत शुगर निकालने में मदद करेगा. इस ऐप पर डायबिटीज से जुड़ी दवाइएं औरखाने के आइटम ऑर्डर कर सकते हैं. साथ में जानकारी दुरुस्त रखने के लिए कई आर्टिकल्सभी मौज़ूद हैं.Beato Diabetes Managementस्वस्थ रहना कोई यस या नो वाला ऑप्शन नहीं है. मतलब आपको और हमें हेल्दी रहना हीहोगा. आप कैसे हेल्दी रहते हैं वो आप पर है, फिर चाहे कोई देसी तरीका अपनाइए या फिरतकनीक का इस्तेमाल. लेकिन हेल्दी और हैप्पी रहिए.