2020 खत्म हो रहा है. इस साल कुछ अच्छा हुआ हो या न हुआ हो, ऐपल का कहना है कि इसकेऐप स्टोर पर बहुत कुछ बढ़िया हुआ है. इसने “Best of 2020” यानी 2020 के सबसे बढ़ियाऐप्स और गेम्स की लिस्ट जारी की है. मगर ये ध्यान रहे कि बढ़िया का मतलब ये नहीं किकौन सा ऐप कितनी बार डाउनलोड किया गया है. ऐपल स्टोर के एडिटरों ने ऐप की क्वालिटी,क्रिएटिव डिजाइन, इस्तेमाल करने में आसानी, और ऐसी ही दूसरी चीजों के आधार पर विनरचुने हैं.ऐपल के अलग-अलग प्लैट्फॉर्म पर जितने भी विनर चुने गए हैं उनमें एक चीज़ कॉमन है. औरवो है कोरोना काल में उम्मीद का दामन पकड़ाने का काम. आप इस लिस्ट में उन ऐप्स कोपाएंगे जिन्होंने ‘वर्क फ्रॉम होम’ में मदद की है, बाहर न घूम पाने पर घर पर हमारामनोरंजन किया, हमें दोस्तों और परिवार वालों से डिजिटली जोड़े रखा या हेल्थ पर फोकसदिलाया. तो चलिए अब आईफोन, आईपैड वग़ैरह के बेस्ट ऐप्स और गेम्स देख लेते हैं.ऐपल स्टोर ऐप्ससाल का बेहतरीन आईफोन ऐप-- Wakeout (वेकआउट): जिम तो बंद थे. ऐसे में वेकआउट ऐप नेघर पर ही एक्सर्साइज़ करने का जुगाड़ बता दिया. मतलब कि कहीं भी बैठे हो या खड़े हो,ये ऐप छोटे मोटे रूटीन बता देता है जिससे आप थोड़ा ऐक्टिव रहें, स्ट्रेस दूर करें याफ़िर काम से थोड़ा सा ब्रेक ले लें.Wakeout ऐप. (फ़ोटो: ऐपल)साल का बेहतरीन आईपैड ऐप-- Zoom (ज़ूम): इस साल घर से ही ऑफिस का काम निपटाने वालेलोगों को तो ज़ूम अपने चाचा के बेटे जैसा लगने लगा होगा. मीटिंग और इंटरव्यू से लेकरस्टैन्डअप कॉमेडी ऐक्ट तक ज़ूम पर निपट गईं. इस ऐप ने न सिर्फ़ इस साल ज़िंदगी आसानबनाई बल्कि कई लोगों को बेरोजगार होने से बचाया है.ज़ूम ऐप (फ़ोटो: ऐपल)साल का बेहतरीन मैक ऐप-- Fantastical (फैनटास्टिकल): ऑफिस में काम करो तो सब चीज़फ़्लो-फ़्लो में होती रहती हैं. घर पर अगर काम के लिए भी ट्विटर खोल लो तो काम भूलकरफ़ीड ही स्क्रॉल करते रह जाओ. ऐसे में डे-प्लैनर या शेड्यूलर बड़ा ही काम आया. औरसबसे बढ़िया मैक ऐप का अवॉर्ड भी ऐसे ही एक ऐप को गया. नाम है फैनटास्टिकल. ये एककैलंडर ऐप है. ये आपको शेड्यूल वग़ैरह लगाने और दिन का प्लान सेट करने में मदद करताहै.Fantastical ऐप. (फ़ोटो: ऐपल)साल का बेहतरीन ऐपल TV ऐप-- Disney+ (डिज़्नी प्लस): घर पर बैठे-बैठे वीकेंड पर क्याही किया इस साल? वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैट्फॉर्म्स पर एक के बाद एक बढ़िया फिल्मेंदेख डालीं. ऐपल TV पर यही सब ऐप तो वैसे भी चलती हैं, और इन्हीं में से साल का सबसेबढ़िया ऐपल TV ऐप का अवॉर्ड मिल गया डिज़्नी प्लस को.डिज़्नी+ ऐप. (फ़ोटो: ऐपल)साल का बेहतरीन ऐपल वॉच ऐप-- Endel (एंडेल): ये वाला अवॉर्ड पर्सनल केयर वाले ऐप कोगया है. नाम है एंडेल. ये साउन्ड की मदद से यूजर को फोकस करने में, रीलैक्स करनेमें या सोने में मदद करता है.Endel ऐप. (फ़ोटो: ऐपल)इनके अलावा ऐपल ने ट्रेंड ऑफ द इयर के नाम से भी छह ऐप्स को अवॉर्ड दिए हैं. इनमेंशामिल हैं:*सेल्फ़ केयर वाला ऐप Shine *फैमिली को आपस में कनेक्ट करने वाला ऐप Caribu *सबकाजाना पहचाना गेमिंग ऐप Pokémon GO *डोनेशन से जुड़ा हुआ ऐप ShareTheMeal *ऑनलाइनपढ़ाई में मदद करने वाला ऐप Explain Everything Whiteboardऐपल स्टोर गेम्सGenshin Impact गेम का स्क्रीनशॉट.रही बात गेम्स की तो साल का सबसे बढ़िया आईफोन गेम का अवॉर्ड तो Genshin Impact(गेनशिन इम्पैक्ट) को मिला है. अपनी स्टोरी लाइन, कैरेक्टर, और ग्राफिक की वजह सेये गेम काफ़ी चर्चा में बना हुआ है. ऐसे ही साल का सबसे बढ़िया आईपैड गेम Legends ofRuneterra रहा, सबसे बढ़िया मैक गेम Disco Elysium बना, सबसे बढ़िया ऐपल TV गेमDandara Trials of Fear और साल का सबसे बढ़िया ऐपल आर्केड गेम का अवॉर्ड मिला SneakySasquatch को.