"लाइफ में बैकअप का भी बैकअप होना चाहिए"... इसी साल आई अक्षय कुमार की फिल्म'बेलबॉटम' का ये डायलॉग आपने सुना होगा. बात सही है कि जिंदगी में बैकअप होनाचाहिए, लेकिन आजकल जिंदगी के बैकअप से ज्यादा आपके स्मार्टफोन का बैकअप होना जरूरीहो गया है. क्यूंकि हमारी आपकी जिंदगी एक अदद स्मार्टफोन पर आकर ठहर जो गई है. फोनहै तो कमाल चीज लेकिन अंततः एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो खराब भी होता है. आपकेसाथ ऐसा कभी न कभी हुआ होगा कि अचानक से एक सुबह आपके स्मार्टफोन ने आपको गुड बायबोल दिया. ऐसा न भी हुआ हो तो कभी न कभी फोन हाथ से छूटकर टूटा होगा या फिर आपकेबच्चे ने, दोस्त ने या फिर पालतू कुत्ते ने गलती से धक्का दिया होगा और फोन जमीन परचारो खाने चित हो गया होगा. ऐसी स्थति में आपके मुंह से आह तो निकली ही होगी लेकिनफिर ये सोचकर और भी परेशान हो गए होंगे कि बैकअप तो है ही नहीं. एंड्रॉयडस्मार्टफोन (Android Smartphone) का बैकअप आजकल मामूली बात है. करना क्या है?ऑटोमैटिक बैकअप ही तो ऑन रखना है और टेंशन खत्म. दरअसल इतना आसान भी है नहीं,क्यूंकि जब से गूगल भैया ने 15 जीबी से ज्यादा के लिए पैसा मांगना चालू किया है तोबैकअप रखना मुसीबत हो गया है. 15 जीबी कब भर जाता है पता ही नहीं चलता, क्यूंकिअच्छे कैमरे से फोटो और वीडियो जो ढेर सारे लिए जा रहे हैं. WhatsApp ही 2-4 जीबीकब गटक जाता है, आपको पता ही नहीं चलता और देखते-देखते 15 जीबी फुल हो जाता है. ऐसेमें आपको बैकअप बनाते वक्त कुछ समझदारी दिखाने की ज़रूरत है जिसके बारे मेंलल्लनटॉप आपको बताएगा. ऑटोमेटिक बैकअप बनाना ऐसा करने से गूगल आपके फोन का पूराबैकअप बना लेगा. कॉन्टेक्ट, एसएमएस, एमएमएस, काल हिस्ट्री, फोटो और वीडियो सारीचीजों का बैकअप अपने आप बन जाएगा. सबसे पहले सेटिंग्स में जाइए यहां अकाउंट्स केअंदर. जहां पर बैकअप का विकल्प मिलेगा. यहां पर गूगल ड्राइव पर अपने डिवाइस का डेटामैनेज कर सकते हैं. यहां से जो बैकअप होता है वो सीधे Google One में जाता है. यानीस्टोरेज की खपत गूगल अकाउंट के खाते से होती है जिसकी सीमा 15 जीबी है. हो सकता हैकि ये सेटिंग्स आपके फोन में थोड़ा अलग हो, लेकिन बैकअप की सुविधा आमतौर पर आपकोअकाउंट सेक्शन में ही मिलेगी. यहीं पर बैकअप डिटेल्स भी मौज़ूद रहता है जिससेसाफ-साफ पता चल जाएगा कि ऐप्स, फोटो-वीडियो, एसएमएस और एमएमएस, कॉल हिस्ट्री,डिवाइस सेटिंग्स का बैकअप बन रहा है. आपको एक विकल्प गूगल अकाउंट डेटा का भीमिलेगा. इसके अंदर कॉन्टेक्ट्स, गूगल प्ले मूवीज़ एंड टीवी, कैलेंडर, ड्राइव औरजीमेल जैसे फीचर्स के सिंक का विकल्प है. ये लगातार अपने आप सिंक होता रहता है.आमतौर पर बैकअप को वाई-फाई पर ही करने का सुझाव दिया जाता है. अगर आप मोबाइल डेटाकी खपत को लेकर चिंतित नहीं हैं तो मोबाइल डेटा में भी बैकअप बना सकते हैं. फोटोगैलरी का बैकअप स्मार्टफोन में सबसे यादगार चीज होती है कैमरे से खीचीं तस्वीरें औररिकॉर्ड किए गए वीडियो. इनका भी बैकअप बनाना तो बनता है. यहां पर काम आता है गूगलफोटो ऐप. आप चाहें तो गूगल फोटोज़ को अपनी गैलरी का ऑटोमैटिक बनाने का विकल्प देसकते हैं. या फिर आप मैनुअली भी कर सकते हैं. गूगल फ़ोटोज़ में बैकअप चालू करने पर येआपके फोन के Camera वाले फ़ोल्डर में पड़े हुए फ़ोटो और वीडियो को अपलोड करना चालू करदेता है. अगर आप इन फ़ोटो के अलावा दूसरे फ़ोल्डर के फ़ोटो भी अपलोड करना चाहते हैं तोउसका चुनाव भी संभव है. एक और काम आप कर सकते है. वो है फ़ोटो और वीडियो का साइज़बदलना. आपको तीन विकल्प मिलते हैं- स्टोरेज सेवर, ऑरिजनल और एक्सप्रेस. बैकअप केलिए और ज़ाहिर है पहला वाला काम का है. आपको अपने गूगल फ़ोटो के सेटिंग्स में जानाहै. यहां बैकअप और सिंक के साथ अपलोड साइज़ का विकल्प है. हमारा सुझाव होगा किवॉट्सऐप, स्क्रीनशॉट या फिर किसी अन्य गैर-जरूरी फोल्डर को ऑटोमैटिक सिंक पर मतडालें. WhatsApp का बैकअप आज की तारीख में WhatsApp भी हमारे लिए लाइफलाइन बन चुकाहै. देखा जाए तो हम सारे ज़रूरी काम भी इसी प्लेटफॉर्म पर करने लगे हैं. ऐसे मेंवॉट्सऐप मैसेज और फोटो का बैकअप भी बनाना पड़ेगा. एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ये बैकअपगूगल ड्राइव पर बनता है. वॉट्सऐप ऐप की सेटिंग्स में जाकर चैट्स में जाइए. चैट्समें जाकर आप चैट्स बैकअप का विकल्प चुनिए. यहां पर आप बैकअप की फ्रिक्वेंसी औरड्राइव फोल्डर को तय कर सकते हैं. आपके स्मार्टफोन में जितने भी गूगल अकाउंट लॉगइनहोंगे, उनपर बैकअप बनाने का विकल्प होगा. आपको एक अकाउंट को चुन लेना है. हमारासुझाव रहेगा कि आप प्राइमरी गूगल अकाउंट की जगह सेकेंडरी अकाउंट का इस्तेमाल करें.इससे स्टोरेज सीमा की चिंता नहीं रहेगी. स्मार्टफोन कंपनी की तरफ से बैकअप आजकलतकरीबन हर फोन कंपनी अपने फोन के साथ अपना क्लाउड स्टोरेज देती है जिसका गूगल बैकअपसे कोई लेना देना नहीं होता. आप यहां पर भी ज़रूरी चीजों का बैकअप बना सकते है.चाहें तो कुछ चीजों का बैकअप यहां रखिए और कुछ का गूगल पर. लैपटॉप या डेस्कटॉप परबैकअप आप यदि किसी क्लाउड स्टोरेज पर बैकअप नहीं रखना चाहते हैं तो अपने निजीलैपटॉप या कंप्यूटर पर भी Back up ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन कोलैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट करना है. इसके बाद फाइल ट्रांसफर के ज़रिए उन फोल्डरका बैकअप बना लेना है जिनका आप चाहते हैं. आमतौर पर लैपटॉप या कंप्यूटर स्मार्टफोनकी तुलना में ज्यादा स्टोरेज के साथ आते हैं तो स्टोरेज की दिक्कत भी नहीं होगी.लेकिन यह एक मैनुअल प्रोसेस है, इसलिए आपको इसे बार-बार दोहराते रहना होगा. इस तरहसे आप अपने स्मार्टफोन का बैकअप बना सकते हैं. रही बात लाइफ में बैकअप का भी बैकअपबनाने की. वो आपको ही प्लान करना पड़ेगा.