आईपीएल शुरू हो गया है. सीजन का पहला ही मैच मजेदार रहा. पहले ही मैच में एक मजेदारगेंदबाज भी दिख गया. नाम है नवदीप सैनी. नवदीप इस बार कोहली की टीम आरसीबी के लिएखेल रहे हैं. और इससे भी खास बात ये कि ये लगातार 140 से पार की रफ्तार से गेंदफेंकते हैं. चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में पारी दूसरा ओवर तो देखा ही होगा जब शेनवॉटसन पहली बार इस बॉलर को फेस कर रहे थे. पिच स्लो थी और वॉटसन पुलशॉट मारने मेंमाहिर. मगर सैनी ने जो बाउंसर फेंकी उसे वॉटसन पढ़ नहीं पाए औऱ गेंद सीधे हेलमेट परलगी. स्लो पिच पर सैनी की ये गेंद लाजवाब थी. इसके बाद भी 143 की स्पीड से सैनी नेगेंद की. विकेट कोई नहीं मिला मगर अपने 4 ओवरों में सैनी ने सिर्फ 16 रन दिए.वीडियो में जानिए कैसा रहा है इस तेज़ गेंदबाज़ का आईपीएल तक का सफ़र.