Kohli के करियर पर Ganguly क्या बोले, जो पाकिस्तान में बैठे शोएब अख्तर को चुभेगा!
शोएब बोले थे- Kohli को टी 20 क्रिकेट छोड़ देना चाहिए...

विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का एक बड़ा बयान सामने आया है. गांगुली ने कहा है कि कोहली को जो भी फॉर्मेट अच्छा लगता है, वो उन्हें खेलते रहना चाहिए. गांगुली ने ये बयान पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर(Shoaib Akhtar) के एक बयान के बाद दिया है.
दरअसल, रेव स्पोर्ट्ज को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि कोहली को वर्ल्ड कप 2023 के बाद अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देना चाहिए. शोएब ने बताया था कि अगर कोहली को अपना करियर लंबा करना है तो उन्हें टी 20 क्रिकेट से दूर रहना चाहिए. शोएब के इस बयान के बाद कोहली के करियर पर सौरव गांगुली से सवाल पूछा गया.
गांगुली ने अपने जवाब में कहा,
ODI वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत को नहीं हरा पाया“विराट को जो भी फॉर्मेट पसंद है उन्हें वो खेलना चाहिए. क्योंकि विराट परफॉर्म करते हैं.”
रेव स्पोर्ट्ज को दिए इंटरव्यू में शोएब ने कई सवालों के जवाब दिए. ODI वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी भी भारत को नहीं हरा पाया है. इस सवाल पर शोएब ने जवाब देते हुए कहा,
टी 20 वर्ल्ड कप में विराट की पारी पर क्या बोले?“हर चीज़ कभी न कभी पहली बार होती है. कहीं न कहीं से शुरुआत तो होगी. और आप सभी हमारी टीम पर इतना प्रेशर डाल रहे हैं, इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता कि पाकिस्तान अब भारत को भारत में ही हराए.”
शोएब ने कहा कि वो मैच सिर्फ विराट कोहली के बारे में ही था. भगवान कोहली के लिए वैसा कराना चाहते थे. शोएब ने बताया,
“कोहली अपने बेस्ट फॉर्म में भी नहीं थे. और हर जगह से विरोध झेल रहे थे. लेकिन वो स्टेज कोहली के लिए भगवान ने सेट किया था. वो फिर से किंग बन गए. उस पारी में हारिस रउफ की गेंदों पर जड़े गए दो छक्कों ने कोहली को अपना राज्य वापस कर दिया.”
शोएब ने आगे कहा कि कोहली को कम से कम 6 साल और क्रिकेट खेलना चाहिए. और सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए.
(ये भी पढ़ें: 'कोहली कप्तान होते तो...', पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की ये बात इंडियन फैंस झेल नहीं पाएंगे!)
वीडियो: विराट कोहली इंस्टा पोस्ट से कितना कमाते हैं?

