The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rashid latif says if Virat Kohli was captain india would be 100 per cent ready for World cup 2023

'कोहली कप्तान होते तो...', पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की ये बात इंडियन फैंस झेल नहीं पाएंगे!

वर्ल्डकप से पहले भारत की बड़ी कमी बता गए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान...

Advertisement
pic
17 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 17 अगस्त 2023, 12:37 PM IST)
Virat Kohli, Rashid latif, World cup
कोहली कप्तान होते तो नहीं होती भारत को इतनी परेशानी (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है. सभी टीम्स तैयारियों में जुटी हुई हैं. तैयारियों को देखते हुए कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी राय रख रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी इंडियन टीम और विराट कोहली को लेकर अपनी राय रखी है.

इंडियन टीम फिलहाल कई समस्याओं से जूझ रही है. टीम के मिडिल ऑर्डर, विकेटकीपर और बॉलिंग यूनिट को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में लतीफ का मानना है कि अगर विराट कोहली अभी भी इंडियन टीम की कप्तानी कर रहे होते तो टीम इस हाल में नहीं होती. 

राशिद लतीफ ने क्रिकेट बाज़ यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि- 

‘मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कई खिलाड़ियों के साथ प्रयोग किया है. अगर मैं उनकी बल्लेबाजी के बारे में बात करूं तो मिडिल और लोअर ऑर्डर में (नंबर 4 से 7 तक) उन्होंने लगातार बदलाव किए हैं, जिस वजह से कोई भी खिलाड़ी सेट नहीं हो पाया है. अगर टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली को कप्तान बने रहने दिया होता, तो भारत इस समय तक विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार होता.’

पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत में विश्व कप होने से एशियन टीम्स को कोई अतिरिक्त बढ़त मिलेगी. क्योंकि बाकी टीमें कुछ ना कुछ नया लेकर आ रही हैं. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें विश्व कप में अपनी पूरी तैयारियों के साथ आएंगी. और एक ऐसा एरिया जहां मुझे लगता है कि एशियन टीम्स को इन टीमों से मुकाबला करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, वो है पावर हिटिंग. इंग्लिश, ऑस्ट्रेलियन और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आजकल स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप और स्विच हिट्स मार रहे हैं. जिससे वो ज्यादा घातक नजर आ रहे हैं.

बताते चलें कि विराट कोहली ने 2021 वर्ल्ड कप के बाद T20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी. वहीं कुछ समय बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया था. जबकि जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ के बाद उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी. सारे फॉर्मेट मिला लें तो विराट ने टीम इंडिया के लिए 2013 से 2022 के बीच 213 मैच में कप्तानी की. उनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने 135 मैच जीते. विराट का मैच जीतने का रिकॉर्ड 63.38 प्रतिशत रहा है.

Advertisement

Advertisement

()