मैन ऑफ द सीरीज़ बनते ही कोहली ने बोली दिल जीतने वाली बात!
सही कारणों के लिए सब करता हूं.
.webp?width=210)
विराट कोहली. किंग कोहली अपने पुराने वाले टच में वापस लौट आए हैं. हाल में श्रीलंका के साथ खत्म हुई तीन मैच की वनडे सीरीज़ में विराट कोहली ने दो शतक लगाए. और इसके साथ उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड भी जीता है.
ये विराट कोहली के करियर का 10वां प्लेयर ऑफ द सीरीज़ अवॉर्ड है. मैच निपटने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर और मौजूदा क्रिकेट ब्रॉडकास्टर मुरली कार्तिक ने इस बारे में उनसे सवाल भी किया. इसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा,
‘मैंने कितने प्लेयर ऑफ द सीरीज़ वाले अवॉर्ड जीते हैं, मुझे इसका कोई आइडिया नहीं है. मेरे लिए, ये सिर्फ वो प्रोडक्ट है, जो मेरे इंटेट के साथ आता है, उस माइंडसेट के साथ आता है जिससे मैं खेलता हूं. मेरा माइंडसेट हमेशा टीम को जिताने का रहता है, जितनी लम्बी हो सके उतनी लम्बी बल्लेबाजी का होता है.
और अगर आप ये कर पाते हैं, तो आप अंतर लाते हैं. मैंने हमेशा सही कारणों से खेला है, जितना हो सके टीम की मदद करें. ये सिर्फ इंटेट है कि सही कारणों से खेलें.’
इसके साथ रिकॉर्ड्स का ज़िक्र करते हुए विराट ने कहा,
‘जबसे मैं उस लम्बे ब्रेक से वापस लौटा हूं, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं एक माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए बेकरार नहीं हूं. मैं अपनी बैटिंग को एन्जॉय कर रहा हूं, उस स्पेस में हूं जहां मैं आराम कर सकता हूं. आज भी, मैं वहां बल्लेबाजी करके खुश था. मैं अभी एक अच्छे स्पेस में हूं और चाहता हूं कि ये जारी रहे.’
मैच के बाद विराट ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज़ पर भी बात की. तीसरे मैच में दोनों की शानदार गेंदबाजी पर बात करते हुए विराट ने कहा,
‘शमी ने हमेशा हमारे लिए परफॉर्म किया है. लेकिन जिस तरह से सिराज ने परफॉर्म किया है वो कमाल है. उन्होंने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट्स निकाले हैं, जो कि हमारे लिए एक समस्या थी. वो हमेशा बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करते हैं. जो वर्ल्ड कप के लिहाज से हमारे लिए अच्छा साइन है.’
बताते चलें, श्रीलंका के खिलाफ हुई इस सीरीज़ को टीम इंडिया ने 3-0 से जीता है. अब टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है.
वीडियो: क्या आप विराट कोहली के शतकों से जुड़ी इस दिलचस्प बात को जानते हैं?

