तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीन मैच की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में टीम इंडियाने इतिहास रच दिया है. भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर वनडे इतिहास की सबसेबड़ी जीत दर्ज कर ली है. और इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली (Virat Kohli). क्रिकेटइतिहास के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक. खासकर जब फॉर्मेट वनडे क्रिकेट हो तब तोकोहली का बल्ला आग उगलता है. इस फॉर्मेट में किंग 58 से ज्यादा की औसत से रन बनातेहैं और लगभग हर 6 मैच में उनके बल्ले से एक शतक निकलता है. वो भी तब जब लगभग 3 सालतक विराट का बल्ला खामोश रहा. और उनके लिए शतकों का सूखा पड़ा हुआ था. लेकिन वो कहते हैं ना ‘फॉर्म टेम्परेरी होती है और क्लास परमानेंट’, कोहली अब इसबात को मैच दर मैच साबित कर रहे हैं. और ऐसा ही कुछ किया है उन्होंने श्रीलंका केखिलाफ़ खेले गए आखिरी मुकाबले में. जहां उन्होंने धुआंधार 166 रन की नाबाद पारी खेलश्रीलंकन बोलर्स के छक्के छुड़ा दिए. विराट की इस धमाकेदार पारी को देख कई दिग्गजोंने उनकी तारीफ की है. क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले के मुताबिक कोहली सिर्फ शतक लगाने के लिए ही धरती परआए हैं. वेस्टइंडीज़ के दिग्गज खिलाड़ी इयान बिशप ने भी हर्षा की इस बात से सहमतिजताई है. हर्षा ने ट्वीट कर लिखा,‘विराट कोहली जब शतक बनाते हैं तो लगता है वो इसीलिए इस धरती पर आए हैं.’Lovely line from Harsha on Virat Kohli’s 46 ODI century: “The king is back todoing what he does best, scoring hundreds”.— Ian Raphael Bishop (@irbishi) January 15, 2023वहीं भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर लिखा,‘शुभमन गिल ने शुभ शुरुआत दी और एक विराट पारी खेली कोहली ने! इंडियन टॉप ऑर्डर नेवनडे में बल्लेबाजी का सही प्रोटोटाइप तैयार किया. उन्होंने बिना जोखिम लिएबल्लेबाजी की और फिर भी रन बनाना जारी रखा. लगभग एक कम्पलीट इनिंग.’Shubh shuruat di Shubman Gill ne aur ek virat paari kheli Kohli ne! The Indiantop order produced the perfect prototype of batting in ODIs. They batted in arisk-free manner and yet kept the run flow going. A near-perfect innings. 👌#IndvSL pic.twitter.com/AoazwF1zlb— DK (@DineshKarthik) January 15, 2023जबकि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा,‘विराट कोहली ने सीरीज़ की शुरुआत शतक से की और खत्म भी इसी के साथ किया.’Virat Kohli Started the series with 💯 and finishing with it too 👏 #consistency— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 15, 2023जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने ट्वीट कर लिखा,‘विराट कोहली ने सबको पीछे छोड़ दिया है. उनके प्रतिद्वंदी वो खुद ही हैं.अविश्वसनीय पारी’ He has left everyone else behind Virat Kohli's Competitor is Virat Kohlihimself. Just Unbelievable 👏🏻 #INDvSL— S.Badrinath (@s_badrinath) January 15, 2023जबकि पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने ट्वीट कर लिखा,‘किंग कोहली ने अपनी 46वीं सेंचुरी पूरी की. वो इस युग के बॉस हैं.’Runs machine The KING @imVkohli …46th ODI century..He is the boss of this era👏🏻👏🏻— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) January 15, 2023वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा,‘विराट की ओर से संक्रांति स्पेशल पारी’Sankranthi special from Virat 🥹— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) January 15, 2023बात विराट की करें तो श्रीलंका के खिलाफ़ शतक बनाते ही वो अपने घर में सबसे अधिक 21शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. वनडे क्रिकेट में अपने घर में दुनिया के किसीभी बल्लेबाज़ ने इतने शतक नहीं बनाए हैं. साथ ही विराट किसी एक वनडे टीम के खिलाफ़10 शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले किसी भी वनडेबल्लेबाज़ ने एक टीम के खिलाफ़ 10 शतक नहीं लगाए थे. इसके साथ कोहली ने इस मैच मेंसिर्फ 106 गेंदों में 150 रन पूरे कर दिए. वनडे क्रिकेट में भारत में इतनी कमगेंदों पर दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ ने 150 रन पूरे नहीं किए थे.