भारत ने लेस्टेशा के खिलाफ़ अप्टनस्टील क्रिकेट ग्राउंड पर एक वार्मअप मैच के साथइंग्लैंड दौरे की शुरुआत की है. मैच में खेल के अलावा भी एक ऐसी घटना घटी जिसकावीडियो वायरल है. दरअसल इंडियन क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी विरोधी टीम लेस्टेशा केलिए खेल रहे हैं. जिनमें से एक हैं पेसर कमलेश नागरकोटी. दूसरे दिन के खेल के दौरानएक फ़ैन लगातार नागरकोटी को आवाज़ लगाकर तस्वीर खिंचवाने की ज़िद कर रहा था. फैन्सका ऐसा करना आम बात है. लेकिन ये फैन बहुत ज़्यादा देर तक इस चीज़ के लिए चिल्लातारहा. जिसके बाद नागरकोटी को परेशान देख टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली,कमलेश के बचाव में आगे आए. कोहली को फ़ैन का व्यवहार अच्छा नहीं लगा और उन्होंनेफ़ैन से बात की.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि फ़ैनबार-बार नागरकोटी को आवाज़ लगा रहा है. इसके बाद विराट बाहर आते हैं और फ़ैन कोजवाब देते हैं. फ़ैन ने कहा -‘कब से बुला रहा हूं. फोटो ही नहीं खिंचा रहा. मैं मेरी जॉब छोड़ के यहां आया हूं.कम से कम फोटो तो खिंचवानी चाहिए. नागरकोटी को बुला रहा हूं...’फैन के इस तरह से बोलने के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली से रहा नहीं गया. उन्होंनेतुरंत फ़ैन को जवाब देते हुए आवाज़ लगाई और कहा -‘वो मैच खेलने आया है या फोटो खिंचवाने आया है...?’Virat Kohli angry on fans who misbehave with nagarkoti #ViratKohli#INDvsLeicestershire #CricketTwitter pic.twitter.com/fFhaIMCvM3— Mani muzic (@Manimuzic1) June 25, 2022बस इसके बाद से सोशल मीडिया पर अपने जूनियर साथी के सपोर्ट में आने के लिए विराट कीतारीफ हो रही है. मैच में क्या कुछ घटा?इस मैच में भारत के चार खिलाड़ी लेस्टेशा के लिए खेल रहे हैं. मैच की पहली इनिंग्समें इंडिया ने 246 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इस पारी में भारत के लिए केएस भरतने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. बोलिंग करते हुए लेस्टेशा के रोमन वॉकर ने पांच विकेटलिए. जवाब में ऋषभ पंत ने लेस्टेशा के लिए शानदार बैटिंग की. पंत ने कमाल के शॉट्सखेलते हुए 76 रन बनाए. वॉकर और ऋषि पटेल ने 34-34 रन की पारियां खेली. लेस्टेशा नेजवाब में कुल 244 रन बनाए.दूसरी पारी में इंडिया ने बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की. भरत ने शुभमन गिल केसाथ ओपनिंग की. गिल ने 34 बॉल पर 38 रन ठोके. इस पारी में गिल ने आठ चौके लगाए.नंबर तीन पर हनुमा विहारी आए. विहारी, भरत, श्रेयस और शार्दुल को अच्छी शुरुआत मिलीलेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. लेस्टेशा के लिए गेंदबाज़ी मेंनवदीप सैनी ने तीन विकेट लिए. सैनी ने भरत, गिल और जडेजा को वापस भेजा.दूसरी पारी में विराट ने भी अच्छी बैटिंग की. विराट ने आखिरी अपडेट तक नॉट-आउट 27रन बनाते हुए एक छक्का और दो चौके लगाए. ख़बर लिखे जाने तक इंडिया ने कुल 266 रनबनाकर 268 रन की लीड ले ली है.