The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • team india stuck at barbados due to hurricane beryl after world cup 2024

कप तो जीत लिया, मगर बारबाडोस में फंस सकती है टीम इंडिया!

T20 वर्ल्ड कप में शानदार खिताबी जीत के बाद अब टीम इंडिया को बारबाडोस से वापस भारत लौटना है. लेकिन इस बीच खबर आई है कि कुछ घंटों बाद बाराबाडोस के नजदीक तूफान आ सकता है.

Advertisement
pic
30 जून 2024 (अपडेटेड: 30 जून 2024, 10:18 PM IST)
TEAM INDIA STUCK DUE TO HURRICANE (PHOTO-PTI)
तूफान की वजह से फंसी टीम इंडिया (फोटो-पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शनिवार, 29 जून की रात भारत से हजारों किलोमीटर दूर कैरेबियन देश बारबाडोस में टीम इंडिया विश्व विजेता बन गई. साउथ अफ्रीका को मात देकर T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. पूरा देश विजयी टीम की वतन वापसी का इंतजार कर रहा है. लेकिन इस बीच खबर आई है कि कुछ घंटों के अंदर बाराबाडोस के नजदीक एक बड़ा तूफान आ सकता है. इससे एयरपोर्ट बंद हो सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया की वतन वापसी में कुछ देरी लग सकती है.

स्पोर्ट्स तक के मैनेजिंग एडिटर विक्रांत गुप्ता ने ये जानकारी X पर पोस्ट किया. लिखा, 

तूफान बेरिल आज रात या सोमवार सुबह बारबाडोस से टकराएगा. ये लैंडफॉल भयंकर होने वाला है. ऐसे में बारबाडोस एयरपोर्ट बंद हो जाएगा और उड़ानें रद्द हो जाएंगी. तूफान थमने और एयरपोर्ट दोबारा शुरू होने तक भारतीय टीम भी यहीं रुकी रहेगी. हम भी यहीं फंसे हुए हैं. बाहर जाने वाली सभी उड़ानें रद्द की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें - World Cup ट्रॉफी और 20 करोड़ के अलावा टीम INDIA पर पैसों की बरसात, BCCI का बड़ा एलान

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेरिल कैरेबियाई देशों में इस सीज़न का पहला तूफान है. रविवार, 30 जून की देर रात कई द्वीपों पर दस्तक देने वाला है. फोरकास्टर्स ने इस तूफान को ‘बहुत खतरनाक’ श्रेणी वाला तूफान बताया है. मतलब कि क़रीब 111-130 मील प्रति घंटे (179-209 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. बारबाडोस, डोमिनिका, ग्रेनाडा और मार्टीनिक जैसे कैरेबियाई द्वीपों के पास इस बड़े तूफान के और मजबूत होने की उम्मीद है. पूरे क्षेत्र में लोग अपने घरों में बंद हैं, फिलिंग स्टेशनों पर ईंधन के लिए कतार में खड़े हैं और तूफान की तैयारी के लिए आपूर्ति और पानी का स्टोर कर रहे हैं.

शनिवार, 29 जून की रात राष्ट्र के नाम अपने एक संबोधन में बारबाडोस के प्रधानमंत्री ने निवासियों से तूफान आने पर अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों का ध्यान रखने का आग्रह भी किया था. फोरकास्टर्स का कहना है कि तूफान बेरिल पहले से ही 115 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है और पश्चिमी कैरेबियाई द्वीपों तक पहुंचने से पहले इसके और मजबूत होने की उम्मीद है.

ऐसे में भारतीय फैन्स इस खतरनाक तूफान में फंसी टीम इंडिया के सकुशल होने और सुरक्षित वतन वापसी की उम्मीद में हैं. टीम इंडिया के आगमन को लेकर जो भी अपडेट होगी, दी लल्लनटॉप आप तक पहुंचा देगा.

वीडियो: दिल्ली एयरपोर्ट पर जान गंवाने वाले कैब ड्राइवर की मौत का जिम्मेदार कौन? परिवार का दर्द भी सुन लीजिए

Advertisement

Advertisement

()