World Cup ट्रॉफी और 20 करोड़ के अलावा टीम INDIA पर पैसों की बरसात, BCCI का बड़ा एलान
T20 World Cup Winner Prize Money: BCCI ने टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद अपनी तरफ से भी प्राइज मनी का एलान किया है. इस बात की जानकारी BCCI सेक्रेट्री जय शाह ने खुद ट्वीट कर दी है.

T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टीम इंडिया ने दूसरी बार विजेता बनी है. तेरह सालों के इंतजार के बाद. कप के साथ भारतीय खिलाड़ी ICC की तरफ से दी जाने वाली भारी-भरकम प्राइज मनी (T20 World Cup Prize Money India) लेकर वापस लौटेंगे. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी टीम के इस शानदार प्रदर्शन के बाद बड़ा एलान किया है. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी घोषित की गई है. इस बात की जानकारी BCCI सेक्रेट्री जय शाह ने ट्वीट कर दी है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सेक्रेट्री जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया,
‘मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का इनामी राशि दी जाएगी. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई.’
इस बार ICC ने T20 वर्ल्ड कप का कुल प्राइज पूल 11.25 मिलियन डॉलर (करीब 93 करोड़ रुपये) रखा था. ये कीमत अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है. इसमें से इंडिया को $2.45 मिलियन (20.40 करोड़ रुपये) और अतिरिक्त बोनस मिलेगा. ये किसी टूर्नामेंट के इतिहास में दी गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है.
ये भी पढ़ें - World Cup ट्रॉफी के साथ INDIA को मिले 20 करोड़ से ज्यादा रुपए, बाकी टीमों को क्या मिला?
इसके अलावा साउथ अफ्रीका को कम से कम 1.28 मिलियन डॉलर (10.67 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 78,7500 डॉलर (6.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे. बाकी टीमों के लिए भी कुछ-कुछ रखा गया है.
किसे कितना मिलेगा पैसा?
- भारत - 20.40 करोड़ रुपये
- दक्षिण अफ़्रीका - 10.67 करोड़ रुपये
- अफ़ग़ानिस्तान - 6.48 करोड़ रुपये
- इंग्लैंड - 6.48 करोड़ रुपये
- सुपर आठ टीमें - 3.16 करोड़ रुपये
- नवी से बारहवीं टीम - 2 करोड़ रुपये
- तेरहवी से बीसवीं - 1.87 करोड़ रुपये
- हर मैच का बोनस - 26 करोड़ रुपये (total)
सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर हर टीम को जीते हुए हर मैच के लिए एक्स्ट्रा $31,154 (26 लाख रुपये) भी मिलेंगे.
वीडियो: भारत की जीत पर MBA चायवाले ने वीडियो डाला, लोग बोले - 'ये इंडिया का बेस्ट प्लेयर है'

