The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav turns cameraperson on Marine Drive, Ravi Jadeja gives hilarious response

सूर्या ने बदला रूप, पहचान नहीं पाए जड्डू, एक फैन को मिला ख़ास गिफ्ट!

मुंबई के लोकल बॉय Suryakumar Yadav पहुंच गए मरीन ड्राइव और फ़ैन्स के साथ बना दिया मज़ेदार वीडियो. BCCI ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है!

Advertisement
pic
1 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:14 PM IST)
Suryakumar Yadav video as cameraperson goes viral on Marine Drive
सूर्या ने बदला रूप, जड्डू तक नहीं पहचान पाए! (तस्वीर - BCCI वीडियो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सूर्या एक कैमरामैन का रोल अदा कर रहे हैं. सूर्या भेष बदलकर मुंबई के मरीन ड्राइव पहुंच गए और वहां उन्होंने आम लोगों का इंटरव्यू भी लिया. इसके बाद एक फैन का दिन बन गया, जब सूर्या ने उन्हें अपने बारे में बताया. इंटरव्यू से पहले सूर्या की रवीन्द्र जडेजा से बातचीत हुई, जिसमें जड्डू भी अपने टीममेट को पहचान नहीं पाए!

BCCI ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. भारत का अगला मुक़ाबला श्रीलंका से 2 नवंबर को वानखेडे स्टेडियम में खेला जाना है. यानी टीम इंडिया मुंबई में है. ऐसे में लोकल बॉय सूर्या ने फुल शर्ट पहन ली, ताकि टैटू छुप जाए. मास्क, कैप और चस्मा पहन लिया और बन गए कैमरामैन.

इसके बाद वो जड्डू के पास गए. सर जडेजा भी सूर्या को नहीं पहचान पाते हैं, और भौचक्के रह जाते हैं. सूर्या जडेजा से मज़ाकिया अंदाज़ में पूछते हैं, 'यू वांट कॉफ़ी...', जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. जड्डू पहले पूछते हैं कहा जा रहा है. जवाब में सूर्या बताते हैं मरीन ड्राइव. फिर जड्डू कहते हैं,

ओ भाई, ज़हर... इतने नज़दीक से भी नहीं पहचान पाया मैं... कोई नहीं पहचान पाएगा…

इस बातचीत के बाद सफ़र शुरू हो गया. सूर्या गाड़ी से निकल गए, और मरीन ड्राइव पहुंच गए. यहां उन्होंने कई फ़ैन्स से क्रिकेट पर बातचीत की. कई लोगों ने रोहित शर्मा को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया. एक महिला ने रोहित के साथ मोहम्मद सिराज का भी नाम लिया. फिर बात हुई सूर्या पर, बिना अपनी पहचान बताए. एक फैन ने कहा,

'सूर्यकुमार यादव की बैटिंग कहां आती है...दो-तीन लोगों की ही बैटिंग आ रही है. वहां नीचे (बैटिंग ऑर्डर में) बहुत कम आती है. उन्हें और बेटर खेलना चाहिए. वो कैसे खेलेंगे वो तो कोच ही बताएंगे...'

एक और फैन ने कहा,

'उनको बैटिंग करते हुए देखना मज़ेदार एक्सपीरिएंस है. वो जब भी खेलते हैं, मैं सोचती हूं वो ऐसे शॉट्स कैसे खेलते हैं. उनकी कलाई कमाल ही है. इसी लिए उन्हें Mr. 360 कहा जाता है. उम्मीद करती हूं वानखेडे में खेलने का चांस मिले...'

सूर्या ने इसी फैन को अपनी असली पहचान बताई और उनके साथ फ़ोटो भी लिया. मरीन ड्राइव के बाकी लोग सूर्या को देखकर चौंक गए.

वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत ने अब तक अपने सारे मुक़ाबले जीते हैं. 29 अक्टूबर को रोहित शर्मा की टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से कूटा. इस कड़ी में अगली टीम श्रीलंका है. वानखेडे में ये मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा. 

वीडियो: सूर्या vs श्रेयस में फ़ैन्स ने बताया किसे मिले मौका

Advertisement

Advertisement

()