The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL: Virat kohli reacts on Suryakumar yadavs brilliant century against sri lanka in 3rd T20

सूर्या की धुआंधार पारी को लेकर आया किंग कोहली का रिएक्शन, ख़ास अंदाज में की तारीफ

सूर्यकुमार यादव ने 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली.

Advertisement
pic
8 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2023, 12:25 PM IST)
SURYAKUMAR YADAV, Virat kohli, India vs SL
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने श्रीलंका को तीसरे T20I मुकाबले में 91 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इसके साथ ही इंडियन टीम ने 3 मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. शनिवार, 7 जनवरी को राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). जिन्होंने 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली. जिसके बाद विराट कोहली ने भी भारत के मिस्टर 360 डिग्री बैटर की खुलकर तारीफ की है.

मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए. सूर्या ने 51 गेंद पर 112 रन की धुआंधार पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ही ऑलआउट हो गई. सूर्यकुमार की इस पारी को देख कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक फोटो शेयर की है.

#Kohli ने की Surya की तारीफ

कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सूर्यकुमार यादव की तस्वीर शेयर करते हुए दो फायर इमोजी बनाए. इसके साथ ही दो तालियों के भी इमोजी थे. इससे पहले भी कई मौकों पर सूर्या की बेहतरीन बैटिंग के बाद कोहली उनकी खास अंदाज में तारीफ कर चुके हैं. ऐसी ही एक पारी के बाद विराट ने कहा था कि सूर्या वीडियो गेम जैसी बैटिंग करते हैं. 

# Surya ने अपनी पारी को लेकर क्या कहा?

अपनी इस शानदार पारी को लेकर सूर्यकुमार यादव भी काफी गदगद नजर आए. उनके मुताबिक पिछले साल की तरह इस बार भी वो अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा,

‘जिस तरह से पारी गई, मैं बहुत खुश हूं. कैप्टन ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, ये दिखाता है कि कैप्टन बल्लेबाज़ों पर भरोसा करते हैं. कुछ शॉट्स मैं पहले से सोच कर खेलता हूं. मैं ऐसे ही शॉट्स पिछले साल से खेल रहा हूं. 2022 का फॉर्म बीत चुका है. 2023 एक नई शुरुआत है. मैं अच्छा करते रहना चाहता हूं. अच्छी पिच है. अच्छा बाउंस है और आउटफील्ड भी तेज़ है.’

#Surya ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

सूर्या ने 45 मैच में ही 1500 T20 इंटरनेशनल रन्स बना लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 46.41 और स्ट्राइक रेट 180 का रहा है. ये कारनामा सूर्या ने सिर्फ 843 गेंदों में किया है, जो सबसे तेज़ रहा है. साथ ही सूर्या पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने ओपनिंग से नीचे खेलते हुए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक जड़े हों. मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए उन्होंने इंडिया के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के भी लगा दिए हैं. 

112 रन की पारी में सूर्या ने नौ छक्के लगाए. इसके पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था. युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में T20 वर्ल्ड कप में सात छक्के जड़े थे. साथ ही रोहित शर्मा के बाद T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 बॉल में शतक जड़ा था. जबकि सूर्या ने राजकोट में 45 बॉल में शतक जड़ नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Pak vs NZ मैच में सरफराज़ अहमद ने कैसे किया शानदार कमबैक?

Advertisement

Advertisement

()