श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहां दूसरेदिन का खेल बारिश के चलते समय से शुरू नहीं हो सका. दूसरे दिन का खेल शुरू होने सेठीक पहले बारिश और आंधी ने जमकर कोहराम मचाया. इस दौरान मैदान पर एक बड़ा हादसाहोते-होते बचा.गॉल में इतनी तेज आंधी आई कि स्टेडियम का एक स्टैंड उखड़ गया. दूसरे दिन का खेलशुरू होने से क़रीब डेढ़ घंटे पहले तेज बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिस कारण स्टैंडउखड़ गया. गनीमत ये रही कि ये स्टैंड टेंपरेरी था. साथ ही हादसे के समय स्टैंड मेंकोई मौजूद भी नहीं था.Situation now at Galle #SLvsAUS pic.twitter.com/4NBbulUEQn— Anjana Kaluarachchi (@Anjana_CT) June 30, 2022ग्राउंड स्टाफ को करनी पड़ी मशक्कतदूसरे दिन का खेल स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होना था. लेकिन उससे ठीक पहलेतेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. जिस वजह से ग्राउंड स्टाफ को पिच और आउटफील्डकवर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि काफी कोशिशों के बाद वो इसे कवर करनेमें क़ामयाब रहे.Herculean efforts here from Galle groundstaff to get this cover down #SLvAUSpic.twitter.com/4wIjFiMVdg— Louis Cameron (@LouisDBCameron) June 30, 2022रिजल्ट निकलने की पूरी संभावनाबारिश की वजह से अगर दूसरे दिन का खेल नहीं भी हो पाता है, तो भी इस मैच का रिजल्टआने की पूरी संभावना है. क्योंकि मैच के पहले दिन ही 13 विकेट गिर चुके थे. इससेपहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था. हालांकि टीम का येफैसला सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम महज 59 ओवर्स में ही 212 रन बनाकर धराशाई होगई. टीम के लिए डिकवेला ने 58 और एंजेलो मैथ्यूज ने 39 रन बनाए. जबकि कप्तानकरुणारत्ने ने 28 रनों की पारी खेली. कंगारू टीम के लिए नाथन लॉयन ने 90 रन देकरपांच विकेट हासिल किए. वहीं स्वेपसन को 3 विकेट मिले.जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भी रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई. दिनका खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने तीन विकेट खोकर 98 रन बना लिए थे. उस्मान ख्वाजा47 और ट्रेविस हेड छह रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे. श्रीलंका की तरफ से रमेश मेंडिसने दो विकेट हासिल किए.