The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • world cup semi final sa vs australia south african players sad images viral

हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की तस्वीरें देख दिल बैठ जाएगा!

साउथ अफ्रीका की टीम 5 बार World Cup Final तक पहुंचते-पहुंचते रह गई. 16 नवंबर के मैच में भी साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली. इसके बाद खिलाड़ियों की ऐसी तस्वीरें आईं, जिन्हें देखकर आपका भी दिल भर जाएगा.

Advertisement
pic
17 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:36 AM IST)
world cup semi final sa vs australia south african players sad images viral
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की इमोशनल तस्वीरें. (तस्वीर: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

World Cup के Semi Final में साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (South Africa vs Australia) हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में 5 बार की विजेता रही है. 16 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की. इसी के साथ इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का सफर खत्म हो गया.

हार के बाद सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की तस्वीरें आईं. निराशा और दुख से भरी हुईं इमोशनल तस्वीरें. क्रिकेट प्रशंसको की खूब इमोशनल प्रतिक्रियाएं आईं. हार से टीम के प्रशंसको में भी भारी निराशा दिखी. आगे बात करेंगे इन तस्वीरों की और इन पर आने वाली प्रतिक्रियाओं की. उससे पहले उन मौकों की बात करते हैं जब साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप जीतते-जीतते रह गई.

ऐसा पहली बार नहीं है, जब साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल तक पहुंच कर हार गई हो. World Cup 1992 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को इंग्लैण्ड की टीम से हार मिली थी. उस समय बारिश के नियमों के कारण इस टीम को नुकसान पहुंचा और टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई. 1999 के वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. इस बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए मैच टाई कर लिया. लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में बेहतर नेट रन रेट के कारण ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 में बना शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 20 नहीं, 30 नहीं, 35 भी नहीं, बल्कि...

2007 में एक बार फिर साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना पड़ा और इस बार भी हार मिली. 2015 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के सामने थी न्यूजीलैंड. मैच रोमांचक हुआ लेकिन अफसोस, साउथ अफ्रीका फिर से फाइनल तक नहीं पहुंच पाई. 

इस बार की हार के साथ, साउथ अफ्रीकी टीम 5 बार फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते रह गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर टीम के प्रशंसक खूब इमोशनल हुए. मुफद्दल वोहरा ने X (ट्विटर) पर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की निराशा से भरी तस्वीरें पोस्ट की. उन्होंने लिखा, 

“सेमीफाइनल में हमेशा साउथ अफ्रीका को ही हार का सामना करना पड़ता है.”

Sabeen ने लिखा, न्यूजीलैंड के बाद सबसे बदकिस्मत टीम.

एक यूजर ने दुख जताते हुए लिखा, साउथ अफ्रीका की टीम के लिए उदास हूं.

Krishna ने लिखा, 

“साउथ अफ्रका ने अच्छा खेला. फाइनल में भारत आपका बदला लेगी.”

 

19 नवंबर को फाइनल मुकाबला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होना है. भारत दो बार वर्ल्ड कप की विजेता रही है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को 5 बार जीत मिली है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये मैच रोमांचक होने वाला है.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी पर राहुल गांधी का ये पुराना ट्वीट वायरल क्यों हो रहा है?

वीडियो: वर्ल्ड कप 2023 सेमीफइनल में टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी, शाहरुख, अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()