The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • shubman gill next indian cricket god says england ex cricketer michael vaughan

शुभमन गिल मैदान छोड़ने से पहले खुद को 'भारतीय क्रिकेट का अगला भगवान' साबित कर गए!

Shubman Gill ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफ़ाइनल में 80 रन की शानदार पारी खेली है. गिल की पारी देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनपर एक बहुत ख़ास ट्वीट किया है!

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2023, 07:57 PM IST)
shubman gill next indian cricket god says england ex cricketer michael vaughan
शुभमन गिल ने सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतक बनाया (तस्वीर: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वनडे वर्ल्डकप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार 80 रन बनाए हैं. ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे गिल ने अपनी 66 बॉल की पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. हालांकि, मांसपेशियों में खिचाव के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गर्मी भी एक वजह थी. भारतीय पारी के आख़िरी ओवर में गिल मैदान में वापस आए. इसी बीच क्रिकेट के कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ़ में बहुत कुछ कहा, लिखा. इंग्लैंड के पूर्व कैप्टन माइकल वॉन ने शुभमन पर बहुत बड़ी बात कह दी है.  

‘भारतीय क्रिकेट के अगले भगवान’

गिल ने अपनी पारी में जिस तरह के शॉट्स लगाए, हर तरफ उनकी चर्चा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में शुभमन से देशवासियों को काफी उम्मीद थी और उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. देश ही नहीं, विदेश से भी तारीफ़ के पुल बांधे जा रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन. उन्होंने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शुभमन गिल को क्रिकेट के भगवान का दर्जा दे दिया है. वॉन ने लिखा,

“सचिन ने कोहली को अपनी विरासत सौंपी थी. अब उम्मीद है कि उसी तरह कोहली भी अपनी विरासत भारतीय क्रिकेट के अगले भगवान शुभमन गिल को सौंपने वाले हैं.”

माइकल वॉन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं. वो लगातार अपने ट्वीट्स और कॉमेंट्री की वजह से चर्चा में रहते हैं. वॉन को इस ट्वीट पर भी काफ़ी इंगेजमेंट मिल रही है.  

सचिन के अलावा दूसरे ओपनर गिल

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने अपनी 80 रन की पारी के साथ एक और मुकाम हासिल कर लिया है. वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में अर्धशतक बनाने वाले वे दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं. इससे पहले सचिन ने 1996, 2003 और 2011 विश्वकप के सेमीफाइनल में अर्धशतक जमाए थे. भारतीय टीम अबतक 8 बार वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल चुकी है.    

भारती टीम ने बनाए 397

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. रोहित शर्मा ने 29 बॉल में 47 रन बनाकर ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. फिर आई विराट और शुभमन गिल की बारी. गिल ने 80 और कोहली ने शतक जड़ा. गिल बीच मैच रिटायर्ड हर्ट भी हुए. इस बीच श्रेयस अय्यर आए और उन्होंने 105 रन कूट दिए. केएल राहुल ने भी 39 रन बनाए. भारत ने बोर्ड पर 397 रन चढ़ा दिए हैं.

वीडियो: शोएब अख्तर विश्व कप 2023 के बीच माडर्न डे क्रिकेट पर गुस्सा हो गए!

Advertisement

Advertisement

()