The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Michael Vaughan responds to poster trolling him on his birthday during Ind vs Eng ODI

लखनवियों ने माइकल वॉन को बर्थडे विश कर पूरे इंग्लैंड को ट्रोल किया, वॉन ने क्या जवाब दिया?

वॉन 29 अक्टूबर, 1974 को पैदा हुए थे. फ़ैन्स ने जो पोस्टर बनाया, उसमें इंग्लिश दिग्गज को बधाई तो दी, साथ ही मज़े भी लिए.

Advertisement
pic
29 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:16 PM IST)
Fan poster trolling England before Ind vs Eng ODI WC 2023
माइकल वॉन को विश, पूरे इंग्लैंड को ट्रोल करने वाला पोस्टर वायरल (तस्वीर - X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और इंग्लैंड (IndvsEng) के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार मुक़ाबला खेला जा रहा है. इस मैच का वेन्यू है लखनऊ. नवाबों का शहर. इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को बैटिंग करने का न्यौता दिया. हालांकि, मैदान के बाहर एक पोस्टर देखने को मिला, जिसमें फ़ैन्स ने माइकल वॉन (Michael Vaughan) को जन्मदिन की बधाई दी. पर इसी पोस्टर पर लखनऊ वालों ने पूरे इंग्लैंड को ट्रोल कर दिया.

माइकल वॉन. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन. फिलहाल वॉन कॉमेंट्री करते हैं और X पर वसीम जाफ़र से लड़ते रहते हैं. वॉन-जाफ़र की ट्वीट वार फ़ैन्स के लिए बहुत मज़ेदार होती है. शायद इसी से इंस्पायर होकर कुछ भारतीय फ़ैन्स ने सोचा, वॉन को बर्थडे विश किया जाए. वॉन 29 अक्टूबर, 1974 को पैदा हुए थे. फ़ैन्स ने जो पोस्टर बनाया, उसमें इंग्लिश दिग्गज को बधाई तो दी, साथ ही पूरे इंग्लैंड को ट्रोल कर दिया.

विमल कुमार नाम के यूज़र ने X पर इस पोस्टर का वीडियो शेयर किया है. पोस्टर पर लिखा है,

हैप्पी बर्थडे, वॉन. आज सीट्स फुल हैं. पर इंग्लैंड के हाथ खाली रहेंगे.

अब, कॉन्टेक्स्ट समझ लीजिए. भारत में जब 2023 वर्ल्ड कप शुरू हुआ था, तब कई लोगों ने मैदान में कुछ सीट्स खाली रहने पर सवाल खड़े किए थे. वॉन भी इस भीड़ का हिस्सा था. हालांकि, धीरे-धीरे वर्ल्ड कप का क्राउड बढ़ता जा रहा है. अब पोस्टर का दूसरा हिस्सा. इंग्लैंड का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में बेहद ख़राब रहा है. 2019 की चैंपियन टीम इंडिया के खिलाफ़ खेलने से पहले अपने चार मैच हार चुकी है. पांच में से. 2 पॉइंट्स के साथ जॉस बटलर की टीम पॉइंट्स टेबल के बॉटम पर बैठी है.

दिलचस्प बात ये है कि विमल ने अपने ट्वीट में वॉन को टैग कर दिया था. उन्होंने लिखा,

डीयर माइकल वॉन, लखनऊ वालों का बैनर, आपके लिए.

वॉन ने X पर इसका जवाब भी दिया. सिर्फ हस्ते हुए स्माइली. एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा,

लखनऊ में फुल हाउज़ देखकर खुशी हो रही है. लोग वर्ल्ड चैंपियन्स को देखने आए हैं.

वॉन का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है. वो इस पोस्टर को सही स्पिरिट में लेंगे. हां, वसीम जाफ़र इस पोस्टर को शेयर करते हुए कुछ लिखते हैं या नहीं या क्या लिखते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.

#मैच में क्या चल रहा है?

इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. फैसला सही साबित हुआ. क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को चलता किया, और विराट कोहली डक पर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर भी नहीं चले. इसके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और 91 रन की पार्टनरशिप बनाई.

हालांकि, ख़बर लिखे जाने तक रोहित शर्मा और केएल राहुल, दोनों पवेलियन लौट चुके हैं. रोहित ने 87 रन की पारी खेल एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. क्रीज़ पर सूर्यकुमार यादव और रवीन्द्र जडेजा है. भारत ने 40 ओवर में 175 रन बना लिए हैं. 
 

वीडियो: एशेज 2023 में बेन स्टोक्स के प्लान पर बरस गए माइकल वॉन

Advertisement

Advertisement

()