रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने कारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब तक ये रिकॉर्ड क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम था.उन्होंने 49 छक्के लगाए थे. 15 नवंबर को हुए Ind vs NZ मैच में रोहित ने 4 छक्केलगाए और उनके लगाए कुल छक्कों की संख्या हो गई 50. माने क्रिस गेल से एक ज़्यादा.मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में वल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मैच चल रहा है.न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रोहित 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए.रोहित ने 4 छक्कों के साथ 4 चौके भी लगाए. फिर 9वें ओवर में टिम साउथी (TimSouthee) की गेंद पर आउट हो गए. विश्व कप में सबसे ज़्यादा छक्कों की लिस्ट अब ऐसी नज़र आती है -रोहित शर्मा (भारत) - 50क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज़) - 49ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 43ए.बी. डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) - 37 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 37रोहित भले ही आउट हो गए लेकिन उनके 47 रनो की पारी की खूब तारीफ हो रही है. सोशलमीडिया X (ट्विटर) पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है. कॉमेंटेटर Harsha Bhogleने लिखा,“आज जब रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखा तो सबसे पहला शब्द जो दिमाग मेंआया, वह है साहसी. नॉकआउट गेम में किसी को ऐसा करते देखना एक खास अनुभव था.”Audacious is the first word that came to mind when you saw Rohit Sharma battoday. To do that in a knockout game was to see something special— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 15, 2023ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा आउट होने से पहले बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना गएRising Tiranga नाम के यूजर ने लिखा,“हिटमैन रोहित शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. जोरदारप्रदर्शन के साथ, रोहित ने अब विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्डबना लिया है.”Breaking News: The Hitman, Rohit Sharma, just etched his name in crickethistory!With a thunderous display of power, he's now the joint record-holder for themost sixes in World Cup history! pic.twitter.com/Pxjb6TuRSw— RisingTiranga👁️👁️ (@alpsrules) November 15, 2023Vineeth ने X पर लिखा, पूरे वानखेड़े में मौजूद दर्शकों ने कप्तान रोहित शर्मा कोउनकी शानदार पारी के लिए खड़े होकर तालियां बजाई.The Whole Wankhade crowds given standing ovation to Captain Rohit Sharma For HisBrilliant Innings#INDvsNZpic.twitter.com/I1qMnhcWZv— VINEETH𓃵🦖 (@sololoveee) November 15, 2023इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टीम ने अपनी प्लेइंग-11 मेंकोई बदलाव नहीं किया है. बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल. न्यूजीलैंडकी टीम में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयसअय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी हैं. वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में डेवनकॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन,टॉम लेथम, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट हैं.ये भी पढ़ें: BCCI ने पिच बदली, ICC का बयान, 'हमें पहले से ही...'