'शाहीन के चक्कर में वर्ल्ड कप हार गया पाकिस्तान' - शोएब अख्तर ने ऐसा क्यों कहा?
शाहिद अफरीदी ने अख्तर को सुनाया है.

T20 World Cup 2022 को खत्म हुए एक हफ्ता होने वाला है. लेकिन पाकिस्तानियी दिग्गज़ों का फाइनल हारने का दुख खत्म ही नहीं हो रहा है. पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar), शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) से खासा नाराज़ हैं. शोएब को लगता है कि शाहीन को सब कुछ जोखिम में रखकर अपने बचे दो ओवर फेंकने चाहिए थे. उनको दवाईयां खा लेनी चाहिए थी.
ज़ी न्यूज़ से बात करते हुए शोएब ने कहा,
शाहिद अफरीदी ने दिया बयानशोएब अख्तर की इस बात पर पाकिस्तानी चैनल समा टीवी ने शाहिद अफरीदी से सवाल किया. ये सवाल सुनते ही शाहिद अफरीदी ने शोएब अख्तर को सुना दिया. उन्होंने कहा कि पेनकिलर के साइड इफेक्ट भी होते है. अफरीदी बोले,
अब आपको थोड़ा शाहीन की इस चोट के बारे में भी बता देते हैं. दरअसल, वर्ल्ड कप फाइनल के 13वें ओवर में शाहीन ने ब्रूक का कैच पकड़ा था, जिसके दौरान उनके घुटने में चोट लग गई. इसके बाद शाहीन मैदान से बाहर चले गए थे. फिर वो 15वें ओवर में वापस आ गए. उन्हें देख पाकिस्तानी फ़ैन्स खुश हो गए थे. अगले ओवर के लिए कप्तान बाबर आजम ने शाहीन को गेंद पकड़ा दी. लेकिन पहली ही बॉल डालकर वो फिर इंजर्ड हो गए और उन्हें मैच छोड़कर जाना पड़ा.
राहुल द्रविड़ की ये ब्रेक लेने वाली आदत, टीम के अप्रोच को खराब कर देगी

.webp?width=60)

