'महज एक इत्तेफाक...' बुमराह पर सवाल उठाने वालों को सचिन तेंदुलकर ने करारा जवाब दिया है
बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में लीड्स, लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट खेले. भारत को इन तीनों में ही जीत नहीं मिली. जिसके बाद उनपर लगातार सवाल उठने लगे.

एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) मैच विनर साबित हुए. वो इकलौते भारतीय पेसर थे जो कि सीरीज के सभी टेस्ट मैच खेले. सिराज के प्रदर्शन को देखकर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं. बुमराह इस सीरीज में लीड्स, लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट खेले. भारत को इन तीनों में ही जीत नहीं मिली. वहीं जिन टेस्ट में वो नहीं खेले उसमें भारत जीता. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को इस तरह के बयान पसंद नहीं आ रहे हैं. उन्होंने बुमराह को सबसे बेहतर खिलाड़ी बताया है.
सचिन तेंदुलकर ने बुमराह के आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, वो सही नहीं है. उन्होंने रेडिट के शेयर किए गए वीडियो में कहा,
जसप्रीत बुमराह सबसे टॉप पर हैसचिन ने बुमराह के गेंदबाजी प्रदर्शन पर बात की. उन्होंने कहा कि जो बुमराह ने किया वो शानदार है और ये खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. महान बल्लेबाज ने कहा,
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना, ब्रूक बोले गलत किया
जसप्रीत बुमराह को ऑफ सीजन की जरूरतमहान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कुछ समय पहले इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर बात की थी. उनके मुताबिक बुमराह को एक ऑफ सीजन की जरूरत है. उन्होंने कहा,
बुमराह का तीन टेस्ट खेलना सीरीज शुरू होने से पहले ही था. हालांकि ये कौन से तीन टेस्ट होंगे, इसका फैसला सीरीज के दौरान किया गया. इस तेज गेंदबाज ने तीन टेस्ट में उन्होंने 119.4 ओवर डाले. 26.00 की औसत के साथ उन्होंने कुल मिलाकर 14 विकेट लिए. इसमें दो पांच विकेट हॉल शामिल थे. वो सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले के मामले में चौथे नंबर रहे थे.
वीडियो: बुमराह को लेकर दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा, बोले- 'वो जल्द ही संन्यास...'

.webp?width=60)

