पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऑफिशल्स आजकल बहुत गुस्से में है. उनका कहना हैकि वो लोग BCCI की IPL के लिए लंबे विंडो की मांग को चैलेंज करेगी. PCB के चेयरमैनरमीज राजा ने कहा है कि वो इस मुद्दे को ICC की अगली कॉन्फ्रेंस में उठाएंगे. एकप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजा ने कहा,‘IPL के विंडो को बढ़ाने को लेकर अब तक कोई फैसला नही आया है. मैं ICC की अगलीकॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को उठाउंगा और अपनी राय जरूर रखूंगा.’राजा ने आगे कहा,'मेरा कहना साफ है. इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी बदलाव हो तो ऐसा नहीं लगना चाहिएकि पाकिस्तान क्रिकेट को कम मिल रहा है. अगर ऐसा होता है तो हम वैसे बदलाव कोचैलेंज करेंगे और अपनी बात को ICC के आगे रखेंगे.'दरअसल कुछ हफ्ते पहले BCCI सचिव जय शाह ने PTI से एक इंटरव्यू में कहा था कि BCCIको ICC के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में IPL के लिए एक लंबी विंडो मिलेगी. ICC काअगला FTP 2024 से 2031 तक चलेगा. शाह ने PTI से कहा था,'अगले FTP साइकल से IPL के लिए ढाई महीने की आधिकारिक विंडो रखी जाएगी. इससे सभीनामचीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स IPL में भाग ले पाएंगे. हमने अलग-अलग बोर्ड्स औरICC के साथ इस बारे में चर्चा की है.'राजा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंडिया के साथ खेलना चाहती है, लेकिनराजनीतिक समस्याएं इसमें बाधा डाल रही हैं. राजा ने कहा,'मैंने इस बारे में सौरव (गांगुली) से बात की है. मैंने उनसे कहा कि फिलहाल तीनपूर्व क्रिकेटर्स अपने क्रिकेट बोर्ड का नेतृत्व कर रहे हैं और अगर हम किसी तरह काफ़र्क नहीं ला सकें तो कौन लाएगा?'राजा ने आगे कहा,'गांगुली ने मुझे पिछले साल IPL फाइनल में भाग लेने के लिए दो बार आमंत्रित कियाथा. क्रिकेट के लिहाज से जाना समझ में आता है, लेकिन राजनीतिक स्थिति के कारण हमेंनिमंत्रण स्वीकार करने के नतीजों पर ध्यान देना पड़ा.'गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान अब ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) इवेंट्स मेंही एक-दूसरे से खेलते हैं. इन दोनों के बीच आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज 2012 मेंखेली गई थी.