WI और वर्ल्ड इलेवन के मैच में मैदान पर नासिर हुसैन ने जो किया वो कभी नहीं हुआ था
दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है.
Advertisement

वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के मैच में कमेंटेटर भी मैदान में दिखा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट के मैदान पर सब कुछ देखा होगा. गेंद और बल्ले का कमाल. अंपायर का भौकाल. कुत्तों को मैदान पर दौड़ लगाते भी देखा होगा, पर एक चीज कभी नहीं देखी होगी. वो है मैदान में दौड़-दौड़कर कमेंटरी करता कमेंटेटर. वो भी चलते मैच के दौरान. पर ऐसा हो गया है. 31 मई को वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच हुए मैच में. इस पूरे मैच के दौरान कमेंटेटर पूरे मैदान पर कूदता-फांदता दिखा. हर गेंद और ओवर खत्म होने के बाद वो किसी न किसी खिलाड़ी के पास पहुंच जाता और उससे बतियाने लगता. ये ऑन ग्राउंड कमेंटेटर थे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन.

फर्स्ट स्लिप पर कभी कमेंटेटर को देखा है.
ये नई तरह की कमेंटरी हर तरफ चर्चा में है. सवाल उठता है कि नासिर हुसैन इस मैच के दौरान खड़े कहां होंगे तो जवाब है वो विकेट कीपर के पीछे खड़े थे. एकदम पोजीशन लेकर. ताकि गेंद आए तो बचा जा सके. फिर जैसे ही मौका मिलता वो किसी न किसी खिलाड़ी के पास मिलते. सवाल करते हुए. ऐसे ही वो बात करते हुए पहुंच गए शाहिद अफरीदी के पास. पूछा- क्या आगे फिर से वापसी का प्लान है? तो अफरीदी बोले- मेरी हालत नहीं देख रहे हो. यहां मैं किस तरह खेल रहा हूं. आगे की तो भूल ही जाओ. देखें वीडियो -
ये नए तरीके का प्रयोग देखने लायक है. पर ये कमेंटरी बच्चों का खेल नहीं होगा. काहे से पूरे मैच के दौरान मैदान में दौड़ लगानी होगी. और सबसे जरूरी काम - खुद को बॉल से बचाना होगा. टी20 में तो ये फिर भी चल सकता है. 50 ओवर और टेस्ट में कहीं ये प्रयोग किया गया तो फिर तो ये नौकरी बड़ी मुश्किल है. तेल निकल जाएगा कमेंटेटर का. खैर देखने वाला यही होगा कि ये प्रयोग आगे कितना चलता है. चलता भी यै या इसी मैच तक सीमित रह जाता है.
ये भी पढ़ें -
IPL के सबसे बड़े बॉलर राशिद खान को वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने धो के धर दिया
शाहिद अफरीदी को आखिरी मैच में जो छूट मिली, उससे गेल पक्का नाराज होंगे
जब इंडिया में एक बॉलर स्टंप उखाड़कर बैट्समैन को मारने लगा
11 साल में सिर्फ 20 मैच खेलने वाला खिलाड़ी, जो ठीक से खेलता तो इंडिया को धोनी न मिलता
IPL-2018 के उस घातक गेंदबाज़ का इंटरव्यू जिसने 10 की उम्र में यॉर्कर से बैट्समैन का पैर तोड़ दिया था
जब कुंबले की एक गेंद ने इस इंडियन विकेटकीपर का करियर खत्म कर दिया

Nasser Hussain: Any plans of any more comeback? Lala: No, u can see my condition 😂 pic.twitter.com/do7d6MjSJ8
— Uzair Afridian \O/ (@Uzairsiddiqui_8) May 31, 2018