The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • moment when neeraj chopra defended arshad nadeem

जब नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के अरशद नदीम को जमकर डिफेंड किया, क्या हुआ था?

2021 के टोक्यो ओलंपिक्स का किस्सा है. फाइनल में नीरज को अपना जैवलिन नहीं मिल रहा था. उन्होंने देखा कि पाकिस्तानी थ्रोअर अरशद नदीम उनके जैवलिन से प्रैक्टिस कर रहे थे.

Advertisement
pic
28 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 28 अगस्त 2023, 04:24 PM IST)
moment when neeraj chopra defended arshad nadeem
नीरज ने इंटरव्यू में बताया था कि पाकिस्तानी थ्रोअर अरशद नदीम उनके जैवलिन से प्रैक्टिस कर रहे थे. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra). भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर. नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता है. फाइनल में नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो फेंका. मैच के बाद नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) एक बार फिर खबरों में आए. दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद से दोनों की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं था जब भारत-पाकिस्तान के इन दोनों खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है. 2021 के टोक्यो ओलंपिक्स के बाद नीरज चोपड़ा ने नदीम को डिफेंड किया था.

जब नीरज ने किया नदीप को डिफेंड

नीरज और नदीम 2021 के टोक्यो ओलंपिक्स के बाद भी खबरों में थे. 25 अगस्त, 2021 को नीरज चोपड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हुआ. उसमें उन्होंने बताया था कि कैसे टोक्यो में अपने पहले थ्रो से पहले वो थोड़ा परेशान हो गए थे. कारण था उनका जैवलिन. जो उन्हें नहीं मिल रहा था. नीरज ने इंटरव्यू में बताया था कि बाद में उन्होंने देखा कि पाकिस्तानी थ्रोअर अरशद नदीम उनके जैवलिन से प्रैक्टिस कर रहे थे. फिर नीरज ने जैवलिन लिया और अंतत: उसी जैवलिन से गोल्ड जीता.

वीडियो वायरल होने के बाद नीरज चोपड़ा ने एक और वीडियो ट्वीट कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा था,

“मेरे एक हालिया इंटरव्यू से एक मुद्दा उठ रहा है. इस इंटरव्यू में मैंने कहा था कि टोक्यो के फाइनल में पहले थ्रो से पहले मैंने पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम से अपना जैवलिन मांगा था. इसका काफी बड़ा मुद्दा बना दिया गया है. जबकि बहुत सिंपल सी बात है कि हम अपने पर्सनल जैवलिन एक जगह रखते हैं और सभी थ्रोअर उसका इस्तेमाल करते हैं. यही नियम है. और इसमें कुछ गलत नहीं है कि अरशद मेरा जैवलिन लेकर तैयारी कर रहा था. और मैंने अपने थ्रो के लिए उसे मांगा. ये इतनी बड़ी बात नहीं है.”

नीरज ने आगे कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ कि उनका सहारा लेकर इस बात को इतना बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा,

“मैं आप सभी से यही विनती करता हूं कि ऐसा ना करें. स्पोर्ट्स सभी को मिलकर चलना सिखाता है. हम सभी जैवलिन थ्रोअर आपस में प्यार से रहते हैं.”

27 अगस्त को क्या हुआ?

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद दोनों एथलीट्स का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा तिरंगे के साथ फोटो क्लिक कराते दिख रहे हैं. इस दौरान वहां चेक रिपब्लिक के एथलीट याकूब वाडलेच भी मौजूद हैं. दोनों एथलीट्स अपने-अपने देश के झंडे के साथ फोटो क्लिक करा रहे थे. तभी नीरज की नजर पास में खड़े पाकिस्तानी एथलीट पर गई. जिसके बाद चोपड़ा ने अरशद को फोटो क्लिक करने के लिए बुलाया. और अरशद वहां पहुंचे और फोटो क्लिक कराई. लेकिन जल्दबाजी में वो अपने देश का झंडा नहीं ला पाए.

मैच के बाद नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर की तारीफ की. नीरज ने इवेंट के बाद कहा,

“मुझे अच्छा लगा कि अरशद ने भी अच्छा थ्रो किया. मैं और नदीम फाइनल के बाद मिले. अरशद भी इस बात से बहुत खुश थे कि दोनों देश खेल के क्षेत्र में विकास कर रहे हैं.”

बता दें कि ओलंपिक चैंपियन नीरज ने फाइनल में फाउल के साथ शुरुआत की. लेकिन दूसरे प्रयास में नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो किया. और पहला स्थान हासिल किया. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने तीसरे थ्रो में 87.82 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया. नदीम ने टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता है.

वीडियो: नीरज चोपड़ा ने धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में क्या ट्वीट कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()